ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

‘गदर 2’ पर होगा ‘जवान’ की रिलीज का असर? जानिए सनी की फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म ‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर अब भी कमाई कर रही है। रिलीज के 27 दिन बार भी फिल्म की कमाई जारी है। ‘गदर 2’ से 22 सालों के बाद तारा और सकीना बड़े पर्दे पर लौटी है। इसी के साथ ही वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की है। सनी देओल की इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। वहीं, आज यानी 7 सितंबर को दुनियाभर में शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जवान’ भी रिलीज हो गई है। अब देखना ये होगा कि जवान फिल्म का सनी की ‘गदर 2’ पर कितना असर होता है।

इतना रहा वर्ल्डवाइड कलेक्शन

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ का वर्किंग डे पर कलेक्शन गिरता जा रहा है। इसके बाद भी फिल्म करोड़ों का बिजनेस कर रही है। वर्ल्ड वाइड भी इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ‘पठान’ के बाद ‘गदर 2’ वर्ल्डवाइड सेकंड हाइएस्ट ग्रासिंग फिल्म बन गई है। 27 दिनों में ‘गदर 2’ ने वर्ल्डवाइड आदिपुरुष और जेलर जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने टोटल 662 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने ओवरसीज 64.7 करोड़ की कमाई की। मंगलवार को इस फिल्म ने 4 करोड़ की कमाई की।

‘जवान’ फिल्म देगी कड़ी टक्कर

बुधवार के आंकड़ों की बात करें, तो दुनियाभर में गदर 2 की 3 करोड़ के आसपास कमाई हुई। 27 दिनों तक गदर 2 ने शानदार कलेक्शन किया है। अब किंग खान की जवान, गदर 2 को कैसी टक्कर देती है, यह देखना दिलचस्प होगा। जवान फिल्म का निर्देशन एटली कुमार ने किया है। इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में 26 से 27 करोड़ की कमाई कर ‘गदर 2’ को पीछे छोड़ दिया। इस हिसाब से उम्मीद की जा रही है कि शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ की पहले दिन की कमाई गदर 2 की कमाई से ज्यादा हो सकती है। ‘जवान’ फिल्म पहले दिन इंडिया में 60 से 70 करोड़ का बिजनेस कर सकती है।

Related Articles

Back to top button