ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

विवेक दहिया से शादी के पहले बच्चा गोद लेना चाहती थीं Divyanka Tripathi, शेयर की लाइफ स्टोरी

टेलीविजन एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से घर-घर में पहचान बना ली है। दिव्यांका ने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में इंडिया बेस्ट सिनेस्टार की खोज से की थी। लेकिन एक्ट्रेस को असली पहचान टीवी शो बनूं मैं तेरी दुल्हन से मिली थी। इसी शो में उनका मुलाकात टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा से हुई थी। ऑनस्क्रीन दोनों को कई रोमांटिक सीन्स करते दिखाया गया है, लेकिन असल जिंदगी में भी दोनों के प्यार की कहानी शुरू हो चुकी थी। दोनों ने एक-दूसरे के साथ आठ साल का लंबा समय बिताया और इसके बाद इनकी राहें जुदा हो गईं। ब्रेकअप से दिव्यांका बुरी तरह से टूट गई थीं।

“विवेक नहीं आते तो बच्चा अडॉप्ट कर लेती”

वहीं, अब हाल ही में दिव्यंका त्रिपाठी ने अपने मां बनने से जुड़ी एक स्टोरी शेयर की है। उन्होंने बताया कि पति विवेक दहिया के उनकी जिंदगी में आने से पहले ही वह मां बनने के बारे में सोच चुकी थीं। हाल ही में एक इंटरव्यू में दिव्यांका ने शरद मल्होत्रा संग अपने ब्रेकअप पर खुलकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि कैसे वे विवेक के आने के पहले मां बनने पर विचार कर रही थीं। अपनी जिंदगी के उन पलों को याद करते हुए दिव्यांका ने कहा “मेरी मां ने मुझसे कहा था कि तुम बाहर क्यों प्यार ढूंढ रही हो, खुद से प्यार करना सीखो।”

एकता कपूर के शो पर हुई प्यार की शुरुआत

इसके आगे दिव्यांका ने इस बात का भी खुलासा किया कि अगर उनकी जिंदगी में विवेक दहिया नहीं आए होते, तो वह एक बच्चा अडॉप्ट कर लेतीं, क्योंकि उन्हें उस समय सबसे ज्यादा प्यार और साथ की जरूरत थी। एक्ट्रेस ने कहा “जरूरी नहीं है कि किसी का साथ सिर्फ एक तरह का हो, जब विवेक मेरी जिंदगी में आए, तो मेरी लाइफ पूरी तरह से बदल गई।” बता दें कि दिव्यांका और विवेक दहिया की मुलाकात एकता कपूर के शो ये हैं मोहब्बतें के सेट पर हुई थी। दोनों की दोस्ती को प्यार में बदलने के लिए फैंस ने इस कपल को खूब सपोर्ट किया।

लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दिव्यांका और विवेक ने साल 2016 में शादी कर ली। कुछ समय पहले एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरों ने खूब जोर पकड़ा था। हालांकि, बाद में प्रियंका ने एक इंस्टा स्टोरी के साथ इन खबरों को खारिज किया था।

Related Articles

Back to top button