ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

जसकरण सिंह बने केबीसी 15 के पहले करोड़पति, क्या आप जानते हैं 7 करोड़ के इस सवाल का जवाब

टेलीविजन का लोकप्रिय क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का हर सीजन काफी दिलचस्प होता है। दर्शकों का इस शो को भरपूर प्यार मिलता है। हर बार केबीसी में ऐसे कई कंटेस्टेंट्स आते हैं, जो आखिरी तक सवालों का सही जवाब देते हैं और इतिहास रच देते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। केबीसी 15 को अपना पहला करोड़पति मिल गया है। पंजाब के जसकरण सिंह कौन बनेगा करोड़पति 15 के पहले करोड़पति बन गए हैं। जसकरण सिंह सभी सवालों के सही जवाब देते हुए आखिरी सवाल पर पहुंचे। अमिताभ बच्चन भी जसकरण की इंटेलिजेंस से काफी इंप्रेस हुए।

केबीसी 15 के पहले करोड़पति जसकरण

जसकरण कौन बनेगा करोड़पति के इस सीजन के पहले कंटेस्टेंट हैं, जिन्होंने एक करोड़ की राशि जीत ली है। लेकिन वे सात करोड़ यानी आखिरी पड़ाव को नहीं जीत पाए। बता दें कि जसकरण सिर्फ 21 साल के हैं। उन्होंने जीतने के बाद अपने परिवार को इसका श्रेय दिया। जसकरण सिविल सेवाओं में जाने के लिए संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। दैनिक जागरण से बातचीत में जसकरण ने बताया “एक करोड़ जीतने पर जब अमिताभ बच्चन सर ने उन्हें गले लगाया तो वह पल मुझे जीवन भर याद रहेगा। जीती गई राशि से सबसे पहले मैं अपने परिवार के लिए घर लूंगा। यूपीएससी की कोचिंग महंगी होती है। इस राशि से वह आसान हो जाएगी।”

जसकरण ने शेयर किया अपना एक्सपीरियंस

“कुछ पैसे निवेश भी करना है। बचपन से मैंने देखा है कि गांव में लोगों को किस तरह की समस्याएं आती हैं। अगर मुझे सिविल सेवा से जुड़ने का मौका मिला तो मैं इन परेशानियों के निवारण पर काम करना चाहूंगा।” बता दें कि सोमवार को जसकरण ने फिंगर फर्स्ट में पहले नंबर पर आकर हाॅट सीट पर पहुंचे थे। मंगलवार शाम उन्होंने 30 हजार की प्राइस मनी के साथ अपने गेम को आगे बढ़ाया। जसकरण से एक करोड़ के लिए सवाल किया गया कि जब भारत की राजधानी कोलकाता से दिल्ली स्थानांतरित की गई थी, तब भारत के वायसराय कौन थे। जसकरण ने लाइफलाइन का इस्तेमाल करते हुए इस सवाल का सही जवाब दिया। इसका जवाब लाॅर्ड हाॅर्डिज है। इस तरह जसकरण इस सीजन के पहले कंटेस्टेंट बन गए, जिसने एक करोड़ जीत लिए। हालांकि, जसकरण 16वें और आखिरी सवाल का सही जवाब नहीं दे पाए।

7 करोड़ के लिए पूछा गया ये सवाल

जसकरण से आखिरी पड़ाव यानी 7 करोड़ के लिए यह सवाल पूछा गया था कि पद्म पुराण के अनुसार, कौन-से राजा थे, जिन्होंने 100 साल टाइगर के रूप में बिताए। क्योंकि उन्हें हिरण ने श्राप दिया था। इसके ऑप्शन थे-

1. शेमाधुर्ती

2. धर्मदत्ता

3. मिताद्याहिया

4. प्रभंजना

Related Articles

Back to top button