ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

इस्कॉन बिलासपुर प्रचार केंद्र द्वारा जन्माष्टमी महामहोत्सव का आयोजन

बिलासपुर। इस्कॉन बिलासपुर प्रचार केंद्र द्वारा जन्माष्टमी महामहोत्सव का आयोजन सात सितंबर गुरूवार को किया जा रहा है। इसे मनाने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी की गई है। विगत सालो के सफल आयोजन व बिलासपुर जिले के कृष्ण भक्तों के उत्साह को देखते हुए हर साल की तरह इस साल भी इस्कॉन बिलासपुर प्रचार केंद्र, भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के इस महान त्योहार को बड़े भव्य रूप में मनाने जा रहा है। चूँकि अभी इस्कॉन का अपना कोई परिसर नहीं है, यह कार्यक्रम ज़िले के सबसे बड़े आयोजन स्थल, ग्रैंड लोटस, तिफ़रा, काली मंदिर के पास, रायपुर रोड, बिलासपुर में मनाया जाऐगा।

इस अवसर पर श्री भगवान को अतिप्रिय भागवतम की स्तुतियाँ तथा श्री भगवान के नाम का अखंड कीर्तन हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण, हरे हरे, हरे राम, हरे राम, राम राम हरे हरे होगे। श्री भगवान की भव्य सज़ावट के लिए श्री धाम वृंदावन की तरह फूल बंगला, श्री भगवान की लीला को दर्शाती विभिन्न झांकियां, कार्तिक मास में होने वाला सौभाग्यशाली दीपदान कार्यक्रम श्री भगवान के लिए विभिन्न समाजों की महिलाओं द्वारा अपने-अपने घरों से भावपूर्वक भोग बनाकर लाया जाएगा जिसे हम 56 भोग कहते हैं” उसका भोग लगाया जायेगा, नृत्य, नाटक एवं भक्तों के लिए विभिन्न फूड स्टाल की व्यवस्था होगी।

कार्यक्रम में 100 से ज्यादा बच्चे व महिलाएं होंगे शामिल

जन्मोत्सव कार्यक्रम में अलग अलग जिलों के भक्त शामिल होंगे। जांजगीर, अम्बिकापुर बिलासपुर समेत अन्य क्षेत्रों से लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे। सबसे पहले भगवान कृष्णा जी का दूध से जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद अलग अलग स्तुति से पूजा की जाएगी।

Related Articles

Back to top button