ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

राशि के अनुसार जन्माष्टमी पर करें भगवान कृष्ण के मंत्रों का जाप, मिलेगा आशीर्वाद

नई दिल्ली। भगवान श्री कृष्ण के भक्त इस वर्ष 6 और 7 सितंबर दो दिन जन्माष्टमी मनाएंगे। इस दिन भक्त रात 12 बजे भगवान की जन्म आरती करते हैं। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन राशि के अनुसार भगवान के मंत्रों का जाप करना विशेष फलदायी माना गया है। इस दिन व्रत रखने के साथ भगवान के सामने बैठकर मंत्रों का जाप करें। यहां पढ़‍िए किस राशि के जातकों को भगवान के किस मंत्र का जाप करना चाहिए…

– मेष राशि वालों के लिए ‘ॐ गोविंदाय नमः’ मंत्र का जाप करना विशेष फलदायी होगा।

– वृषभ राशि वालों के लिए भगवान कृष्ण के पूजन के समय ‘ॐ अनंताय नमः’ जाप करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा।

– मिथुन राशि वालों के लिए ‘ॐ अच्युताय नमः’ का जाप जन्माष्टमी पर करना चाहिए।

– कर्क राशि वालों के लिए ‘ॐ माधवाय नमः’ का जाप करना चाहिए।

– सिंह राशि वाले जन्माष्टमी के दिन ‘ॐ वासुदेवाय नमः’ मंत्र का जाप करें।

– कन्या राशि वाले जातक श्री कृष्ण की पूजा के दौरान ‘ॐ आदित्याय नमः’ मंत्र का जाप करें।

– तुला राशि वालों को ‘ॐ बलभद्रप्रियनुजाय नमः’ मंत्र का जाप करें।

– वृश्चिक राशि वाले जातक ‘ॐ सच्चिदानन्दविग्रहाय नमः’ मंत्र का जाप करें।

– धनु राशि वालों को ‘ॐ मधुराकृतये नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

– मकर राशि वाले भगवान कृष्ण का पूजन करते समय ‘ॐ गोपगोपीश्वराय नमः’ मंत्र का जाप करें।

– कुंभ राशि वालों को ‘ॐ गोपालाय नमः’ का जाप करना चाहिए।

– मीन राशि के जातकों को इस दिन भगवान का पूजन करते समय ‘ॐ जगन्नाथाय नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button