ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, भाई का आरोप- जीजा का युवती से था अफेयर, गला घोंट कर की हत्या

भिंड । शहर के मीरा कालोनी में एक महिला ने घर की दूसरी मंजिल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटी मांं को बुलाने गई तो वह कमरे में फांसी पर लटकती मिली। बेटी ने दादी को जानकारी दी। स्वजनों ने सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घटना रविवार शाम करीब छह बजे की है। मृतिका के भाई ने बहनाेई सहित अन्य स्वजनों पर बहन की हत्या का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार 33 वर्षीय मीना गुप्ता पत्नी नीतेश गुप्ता निवासी मीरा कालोनी थाना सिटी कोतवाली ने रविवार शाम करीब छह बजे घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। करीब साढ़े बजे 16 वर्षीय काजल गुप्ता अपनी मां को बुलाने ऊपर वाले कमरे में गई तो मां फांसी पर लटकते मिली। काजल ने नीचे आकर दादी ऊर्मिला को बताया कि मां फांसी पर लटक रही हैं। इसके बाद स्वजनों ने सिटी कोतवाली पुलिस काे सूचना दी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मृतिका अपने पीछे 16 वर्षीय काजल के अलावा 14 वर्षीय बेटा देवराज गुप्ता और 12 वर्षीय वंश गुप्ता को छोड़ गई हैं।

भाई ने जीजा पर लगाया हत्या का आरोप

सोमवार सुबह मृतिका के भाई सुशील गुप्ता निवासी कुदारी थाना थरेट जिला दतिया ने बताया कि उसका बहनाेई पिछले कुछ समय से बहन को परेशान करते थे। इसकी वजह बहनाेई का मोहल्ले की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा है। करीब तीन महीने पहले बहन मीना ने बहनाेई को उस लकड़ी के पकड़ लिया था। बहनाेई ने लड़की को मोबाइल दिया था, जिसे बहन छुड़ा लाई थी। उसके बाद से जीजा बहन की काफी मारपीट करते थे।

सुशील का कहना है कि रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बहन ने फोन कर कहा था कि तुम्हारे जीजा रात से मारपीट कर रहे हैं। तुम मुझे ले जाओ नहीं तो यह मार डालेंगे। इसके बाद शाम को स्वजनों ने सूचना दी कि मीना ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुशील का आरोप है कि बहन का मारपीट कर गला घोंटा गया है। उसके बाद फांसी दर्शाने के लिए लटका दिया है।

जांच शुरू कर दी है- टीआई

मीरा कालोनी में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

सत्येंद्र सिंह राजपूत, टीआई कोतवाली

Related Articles

Back to top button