ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

यात्री सुविधाओं के लिए प्रति टिकट देने होंगे 50 पैसे एक्स्ट्रा, अगले महीने बढ़ सकता है किराया

कानपुर: बैठक में यात्री सुविधाओं को बढ़ाने पर जोर दिया गया।कानपुर में अब जल्द ही नेशनल कॉमन मोबेलिटी कार्ड यानि NCMC की सुविधा यात्रियों को मिलेगी। इसके लिए जल्द नए एंड्रॉयड बेस्ड 150 इलेक्ट्रिक टिकट मशीन यानि ETM बसों में उपलब्ध होंगी। इसे ओला, ऊबर टैक्सी सर्विस में भी यूज किया जा सकेगा।वहीं शासन को 200 सिटी बसों की और डिमांड भेजी गई है। इसमें 100 इलेक्ट्रिक और 100 CNG बसें शामिल हैं। बुधवार को कमिश्नर कैंप ऑफिस में कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लि. की 15वीं बोर्ड बैठक में ये फैसले लिए गए।अगले महीने से MST सुविधा होगी लॉन्चकमिश्नर डा. राज शेखर ने बताया कि एमएसटी (मासिक पास) कार्ड, क्रेडिट कार्ड के फार्म में होगा, जिसे समय-समय पर रिचार्ज किया जा सकेगा। इसे अगले महीने लॉन्च कर दिया जाएगा। जो कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड में पहली बार होगा। इससे स्टूडेंट्स, सर्विस सेक्टर के इम्प्लाईज को लगभग 20 परसेंट का लाभ मिलेगा।अगले महीने से यात्री किराए में हो सकती है बढ़ोत्तरी।यात्री सुविधाओं के लिए देने होंगे 50 पैसे एक्स्ट्रायात्रियों की सुरक्षा और उनकी सुविधा के दृष्टिगत यात्री सुविधा-सेवा निधि और दुर्घटना प्रतिकर निधि को बनाई जाएगी। यात्रियों को प्रति टिकट 50 पैसे एक्स्ट्रा देने होंगे। इस पैसे को “यात्री सुविधा कोष” में जमा किया जाएगा।किसी भी दुर्घटना की दशा में तत्काल इलाज/कम्पनशेसन के लिए इस राशि का यूज किया जाएगा। इसी कोष से बसों, बस स्टेशनों, शेल्टर में यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए शुद्ध पीने के पानी की सुविधा, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, बस उपलब्धता की सुविधा भी इस कोष से दी जा सकेगी।38 बसें घोषित की गईं कंडमकुल 38 बसें पिछले 10 वर्षों से जीर्ण-शीर्ण (कन्डम) अवस्था में खड़ी हुई हैं, जिसकी नीलामी कर प्राप्त धनराशि कोरपोरेशन निधि में जमा की जाएगी। वहीं 2018 के बाद किराए में बढ़ोत्तरी नहीं की गई। कमिश्नर ने आरटीओ, फाइनेंस ऑफिसर, एआरएम (फाइनेंस) और डीएसओ की कमेटी गठित की है, जो 1 महीने में रिपोर्ट देंगे। इसके बाद किराये में बढ़ोत्तरी की जाएगी।ये अधिकारी बैठक में रहे मौजूदबैठक में डीएम विशाख जी, नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन, डीसीपी ट्रैफिक सलमान ताज, सम्भागीय परिवहन अधिकारी राजेश सिंह, क्षेत्रीय प्रबन्धक/प्रबन्ध निदेशक कानपुर लव कुमार सिंह, समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button