ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

कैसे जीतेंगे वर्ल्ड कप लेफ्ट आर्म फास्ट गेंदबाजों के सामने टीम इंडिया का बुरा हाल

 एशिया कप 2023 का तीसरा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। बारिश के कारण मैच रद्द हो गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 266 रन बनाए। रोहित ब्रिगेड पूरे 50 ओवर नहीं खेल सकी। टीम का टॉप ऑर्डर फ्लॉप रहा। इसके बाद ईशान किशन और हार्दिक पंड्या ने भारतीय टीम की लाज बचाई।

शीर्ष क्रम ने किया निराश

एशिया कप का आयोजन वनडे फॉर्मेट में किया गया है। पहले ही मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा 11 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शुभमन गिल ने 32 गेंदों में सिर्फ 10 रन बनाए। विराट कोहली भी 4 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद लंबे समय बाद टीम में आए श्रेयस अय्यर ने 14 रन बनाए। बल्लेबाजों के इस शर्मनाक प्रदर्शन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि विश्व कप 2023 के लिए टीम इंडिया पूरी तरह से तैयार नहीं है।

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत के दिग्गज खिलाड़ी फ्लॉप रहे। जिससे वर्ल्ड कप की तैयारियों पर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर फैंस ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को ट्रोल किया। दोनों खिलाड़ियों को लेकर मीम्स शेयर किए गए।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के सामने फ्लॉप हुए रोहित-कोहली

पाकिस्तानी गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के खिलाफ रोहित और विराट एक बार फिर फ्लॉप रहे। इन दोनों दिग्गजों को शाहीन ने बोल्ड किया। इससे पहले टी20 विश्व कप 2021 में भी रोहित शर्मा और विराट कोहली का शाहीन से आमना-सामना हुआ था। उस वक्त भी रोहित को शाहीन ने आउट कर दिया था। शाहीन शाह के अलावा भारतीय बल्लेबाजों को यह सोचना होगा कि न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट और ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क से कैसे निपटना है।

निचले क्रम के बल्लेबाजों भी सस्ते में आउट हुए

66 रन पर 4 विकेट गिरने के बाद ईशान किशन और हार्दिक पंड्या ने टीम को आगे बढ़ाया। दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 138 रन की साझेदारी की। इसक बाद सातवें नंबर पर रवींद्र जडेजा और आठवें नंबर पर शार्दुल ठाकुर से टीम का स्कोर बढ़ाने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। निचले क्रम में जडेजा 14 और शार्दुल 3 रन पर चलते बने। जसप्रीत बुमराह 16 रन ही बना सके। कुलदीप यादव ने 4 रन बनाए। इस तरह निचले क्रम मे कोई सहयोग नहीं दिया और टीम 266 रन पर ऑल आउट हो गई।

Related Articles

Back to top button