ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

हारिस रऊफ की तूफानी गेंद पर टूटा श्रेयस अय्यर का बल्ला देखें कैसे बरपाया कहर

 एशिया कप 2023 का तीसरा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच पल्लेकेले स्टेडिम में खेला जा रहा है। इस मैच में बारिश के कारण दो बार खेल रोका गया। इससे पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन 50 रन के अंदर 3 अहम विकेट खो दिए। इसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के विकेट शामिल थे।

श्रेयस अय्यर का टूट गया बल्ला

लंबे समय बाद टीम में वापसी करने वाले श्रेयस अय्यर ने रोहित और विराट के विकेट गिरने के बाद शुभमन गिल के साथ पारी को संभालने की कोशिश की। इस बीच श्रेयस ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस राऊफ पर कवर की दिशा में चौका गया, लेकिन उनका बल्ला टूट गया। इसके बाद उन्हें अपना बैट तुरंत बदलना पड़ा।

लंबी पारी नहीं खेल पाए श्रेयस

श्रेयस अय्यर इसके बाद ज्यादा देर तक बल्लेबाजी नहीं कर सके। हारिस ने अय्यर को 14 के स्कोर पर शिकार बनाया। श्रेयस अय्यर एक बार फिर शॉर्ट बॉल पर आउट हुए। उन्होंने पुल शॉट खेलने की कोशिश में फखर जमान को कैच थमा दिया।

शाहीन अफरीदी ने रोहित-कोहली को टिकने नहीं दिया

पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में भारतीय टीम की शुरुआत धीमी रही। 4.2 ओवर के बाद जब बारिश के कारण खेल रोका गया तो भारतीय टीम का स्कोर 15 रन था। इसके बाद जब मैच दोबारा शुरू हुआ तो शाहीन अफरीदी ने अपनी इनस्विंग गेंद पर रोहित शर्मा को बोल्ड कर दिया। वहीं, शाहीन ने अगले ओवर में विराट कोहली को बोल्ड कर भारतीय टीम को दूसरा बड़ा झटका दिया।

Related Articles

Back to top button