ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

बदनाम करने की धमकी देकर व्यक्ति से लूटे थे 20 हजार रुपए

बठिंडा: पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।पंजाब के बठिंडा में पुलिस ने एक महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया है। दोनों पर आरोप है कि इन्होंने रात को एक व्यक्ति को बदनाम करने की धमकी देकर 20 हजार रुपए लूट लिए थे। पुलिस को शक है कि इस प्रकार की वारदात के पीछे पूरा गैंग काम कर रहा है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। युवती की पहचान वीरपाल कौर और व्यक्ति इसके पति अमनदीप के तौर पर हुई है।बठिंडा के गोनियाना रोड निवासी अमजद खान ने पुलिस को सूचना दी थी कि वह रात को स्कूटर से घर जा रहा था। रास्ते में बस स्टैंड के पास एक महिला ने उसको मदद के बहाने से रेाका। वह उससे बात कर ही रहा था कि एक व्यक्ति मौके पर आ गया। दोनों ने उसे धमकाया कि जो भी रुपए हैं, उनको दे दो नहीं तो महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगाकर उसे बदनाम कर देंगे। साथ ही उसका वीडियो भी वायरल करेंगे।आरोप है कि अमनदीप व वीरपाल ने उसकी जेब से 20 हजार रुपए निकाल लिए। इसके बाद वह उनसे जान छुड़ाकर आगे आया तो बठिंडा चौक पर पुलिस मिली। उसने सारी बातें पुलिस को बताई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया।

Related Articles

Back to top button