ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

राजीव युवा मितान सम्मेलन में पहुंचे राहुल गांधी, थोड़ी देर में युवाओं को करेंगे संबोधित

रायपुर। राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों के महासम्मेलन में पूरे छत्तीसगढ़ के युवा मितान नवा रायपुर में जुटेंगे। सांसद राहुल गांधी क्लब के सदस्यों को संबोधित करेंगे। युवाओं में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह है। चाहे राशन कार्ड बनवाना हों, जाति प्रमाण पत्र बनवाना हो या आय प्रमाण पत्र, लोग सीधे क्लब के सदस्यों से संपर्क कर रहे हैं और उनका काम सहजता से हो रहा है। उत्साही युवा शासन की योजनाओं में भागीदारी करने लोगों से अपील कर रहे हैं। उन्हें योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक अब तक प्रदेश में 13 हजार 242 राजीव युवा मितान क्लब गठित किए जा चुके हैं। अब तक तीन लाख 22 हजार 770 युवा इसमें सदस्य के रूप में शामिल हो चुके हैं। इसका उद्देश्य रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। इसके लिए हर तिमाही शासन द्वारा ऐसे क्लबों को खेल, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों के संचालन के लिए 25 हजार रुपये दिए जाते हैं। कम से कम 15 हजार रुपये व्यय का उपयोगिता प्रमाण पत्र प्राप्त हो जाता है। वैसे ही अगली तिमाही के लिए राशि जारी कर दी जाती है।

अब तक इन क्लबों के लिए 132 करोड़ रुपए आबंटित किए जा चुके हैं। अब तक इन क्लबों द्वारा दो लाख सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेल गतिविधियां हो चुकी है। सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी काफी किया है। पौधरोपण के माध्यम से हरीतिमा का दायरा बढ़ाने का काम सबसे ज्यादा हुआ है। प्रदेश में जो छत्तीसगढ़िया ओलंपिक हुए उनमें भी क्लब के सदस्यों का उल्लेखनीय योगदान रहा। लगभग 25 लाख लोगों ने इन खेलों में हिस्सा लिया है।

Related Articles

Back to top button