ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

4 सितंबर को कर्क राशि में मार्गी होंगे शुक्रदेव, मीन राशि वाले इन बातों की रखें सावधानी

भारतीय ज्योतिष में शुक्र ग्रह को स्त्री ग्रह की संज्ञा दी गई है। ज्योतिष के मुताबिक शुक्र ग्रह से प्रभावित व्यक्ति सौम्य, सुंदर और कला प्रेमी होता है। यदि किसी जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत स्थिति में होता है तो वैवाहिक जीवन सुखी होता है, वहीं शुक्र जब नीच के होते हैं तो प्रेम और वैवाहिक जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शुक्र मीन राशि में उच्च के और कन्या राशि में नीच के होते हैं।

हिंदू पंचांग के मुताबिक, शुक्र 04 सितंबर 2023 की सुबह 6.17 मिनट पर कर्क राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, शुक्र ग्रह के कर्क राशि में मार्गी होने के बाद मीन राशि वालों को विशेष सावधानी रखना होगी।

मीन राशि वाले स्वास्थ्य का रखें ध्यान

मीन राशि चक्र की 12वीं राशि है और गुरु बृहस्पति मीन राशि के स्वामी हैं। शुक्र के कर्क राशि में मार्गी होने से मीन राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। एलर्जी, सर्दी और खांसी होने की संभावना है लेकिन कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या भी परेशान कर सकती है। मीन राशि वालों को गुरुवार के दिन बृहस्पति ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करना चाहिए।

विदेश यात्रा के बनेंगे योग

मीन राशि वालों के लिए शुक्र तीसरे और 8 वें भाव के स्वामी हैं। शुक्र कर्क राशि में मार्गी मीन राशि वालों के 5वें भाव में होंगे। ऐसे में मीन राशि वालों के लिए विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। बच्चों को लेकर सतर्क रहें। जातक को पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है।

करियर में होगी उन्नति

शुक्र ग्रह के प्रभाव को मीन राशि वालों को करियर में अच्छा लाभ हो सकता है। नौकर के नए और बेहतर अवसर मिल सकते हैं। अपनी बुद्धिमत्ता और कौशल का प्रदर्शन करके आप कार्यक्षेत्र में मिसाल कायम कर सकते हैं। शुक्र कर्क राशि में मार्गी आपके लिए अनुकूल साबित होंगे। शेयर मार्केट में फायदा होगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button