ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

राहु केतु दोष है तो लौंग का दान करें, बीमारी से भी मिलेगी राहत

भारतीय ज्योतिष में राहु और केतु को छाया ग्रह माना गया है। साथ ही इन दोनों को अशुभ ग्रह की भी संज्ञा दी गई है। यदि किसी जातक की कुंडली में राहु और केतु दोष है तो जीवन में कई कठिनाइयां आ सकती है। पंडित आशीष शर्मा के मुताबिक, राहु और केतु दोष के निवारण के लिए ज्योतिष शास्त्र में कई उपाय बताए हैं, जिसमें लौंग के उपाय भी काफी असरकारी है। इन उपायों को आजमाकर भी आप अपनी कुंडली में राहु और केतु दोष दूर कर सकते हैं।

लौंग को एक मसाले और औषधि के रूप में हर घर में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र में भी लौंग के महत्व को बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अलावा लाल किताब में लौंग के कई उपाय बताए गए हैं, जिनके जरिए ग्रह शांति की जा सकती है।

राहु केतु दोष दूर करते हैं लौंग के ये उपाय

  • यदि कोई जातक धन की कमी या आर्थिक संकट से परेशान है तो लौंग के उपाय काम आ सकते हैं। कुंडली में राहु-केतु दोष होने के कारण ऑफिस या व्यापार में कई तरह की बाधाएं आती है। इसके अलावा यदि किसी बीमारी से पीड़ित है तो हर शनिवार को लौंग का दान करें। ऐसा करने से राहु दोष समाप्त हो जाता है।
  • जातक को जीवन में यदि बार-बार मुसीबत का सामना करना पड़ता है और किसी भी काम में बार-बार असफलता मिलती है तो शिवलिंग पर लौंग अर्पित करना चाहिए। लगातार 21 दिन तक ऐसा करने से राहु और केतु के दुष्प्रभाव खत्म हो जाते हैं।
  • जिन लोगों को कुंडली में राहु केतु दोष होता है, उन्हें किसी भी काम के लिए घर से बाहर निकलते समय मुंह में 2 लौंग रखकर ही निकलना चाहिए। ऐसा करने से काम में जल्द सफलता मिलती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button