ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
बिहार

मुंबई से लौटने के बाद नीतीश बोले- इंडिया की बैठक में सब कुछ तय हो गया, हम एकजुट होकर अच्छे ढंग से करेंगे काम

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुंबई में हुई ‘इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक में शामिल होने के पश्चात् वापस पटना लौटने पर एयरपोर्ट के निकट पत्रकारों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि काफी अच्छी मीटिंग हुई है, सब कुछ तय हो गया। मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी लोगों ने अपनी-अपनी बातें रखी। हमलोगों को तेजी से काम करना है क्योंकि केन्द्र सरकार पहले भी चुनाव करा सकती है।

वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा का विशेष सत्र बुलाया जा रहा है, इसका मतलब है कि जल्द ही चुनाव होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जाति आधारित जनगणना केन्द्र सरकार क्यों नहीं करा रही है। वर्ष 2021 में ही जनगणना होनी थी लेकिन क्यों नहीं हुआ, आप सोच लीजिए। इन सब बातों को पूरी मजबूती से हाउस में रखना चाहिए। इंडिया गठबंधन की बैठक में हमलोगों की आपस में बहुत अच्छी बातचीत हो गई है, चिंता की कोई बात नहीं है। हम सब एकजुट होकर बहुत अच्छे ढंग से काम करेंगे।

Related Articles

Back to top button