ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

G20 Summit 2023: 7 सितंबर को दिल्ली में आएंगे जो बाइडन, पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन जी-20 समिट में हिस्सा लेने दिल्ली आएंगे। समाचार एजेंसी पीटीआई की खबर के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति 7 सितंबर, गुरुवार को भारत आएंगे। 8 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

बता दें, इस बार जी-20 की अध्यक्षता भारत को मिली है। इससे जुड़ी विभिन्न बैठकें देश के अलग-अलग शहरों में हुई। अब सभी राष्ट्र प्रमुखों की बैठक नई दिल्ली में होने जा रही है। इसके लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां की गई हैं।

व्हाइट हाउस ने दी जानकारी

व्हाइट हाउस ने बाइडन के भारत दौरे की जानकारी दी है। भारत में जी-20 का आयोजन 9 और 10 सितंबर को हो रहा है। व्हाइट हाउस के मुताबिक, राष्ट्रपति बाइडन 7 सितंबर को दिल्ली पहुंचेंगे और 10 सितंबर तक रहेंगे।

इस बार जी-20 के प्रमुख मुद्दों में शामिल हैं – स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन और जलवायु परिवर्तन से निपटने, रूस-यूक्रेन युद्ध के आर्थिक और सामाजिक प्रभाव, गरीबी मिटाने समेत अन्य वैश्विक चुनौतियां।

Related Articles

Back to top button