मुख्य समाचार
पोरसा भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष महाराज सिंह तोमर का सड़क दुघर्टना में निधन।
पोरसा में शौक़ मुरैना।सब के चहेते, मिलनसार चंवल बन स्थली कालेज के संरक्षक एवं भाजपा पोरसा के पूर्व मंडल अध्यक्ष महाराज सिंह तोमर एक सड़क दुघर्टना में वुधवार को घायल हो गए थे जिन्हें उपचार हेतु ग्वालियर भर्ती कराया गया था। लेकिन आज उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से हर कोई हतप्रद है। केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए गहरा शौक जताया है उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक कर्मठ सदस्य खो दिया है।
