मुख्य समाचार
मृतकों के परिजनों को पांच पांच लाख रुपए नगद राशि सभी मृतकों के ऑनलाइन एक्सीडेंट फ़ॉर्म भरे जाएं एवं साक्षी फूड प्रॉडक्ट के प्रबंधन और मालिक पर हत्या का मुकदमा दर्ज़ किया जाए : रामचित्र सिंह महाना।
मुरैना। किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री रामचित्र सिंह महाना द्वारा आज एक पत्र के माध्यम से कलेक्टर महोदय मुरैना से मांग की हैं कि सभी पांचों मृतकों के परिजनों को नगद पांच पांच लाख रुपए दिए जाएं एक लाख रुपए में किसी भी सूरत में उनके परिजनों का गुजारा संभव नहीं हैं अपने पत्र में महाना जी द्वारा कहा गया हैं कि फैक्ट्री प्रबंधन को सभी मृतकों के ऑनलाइन एक्सीडेंट फ़ॉर्म भी भरने चाहिए जिससे कर्मचारी राज्य बीमा मंडल द्वारा मृतकों की विधवाओं को मूल वेतन का 90% एवं उनके बच्चों को 50% मूल वेतन पेंशन के रूप में आजीवन मिलता रहें । कांग्रेस नेता महाना जी द्वारा प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा हैं कि जब मध्यप्रदेश में 30 अगस्त को रक्षाबन्धन के उपलक्ष्य में शासकीय छुट्टी घोषित की जा चुकी थीं तो फिर प्लांट का संचालन किस की अनुमति से किया गया था किसी ट्रेंड सेफ्टी ऑफिसर द्वारा श्रमिकों को ट्रैनिंग क्यों नहीं दिलवाई गई टैंक में श्रमिकों को उतारते समय उनको सेफ्टी किट क्यों नहीं पहनाई गई थीं प्रबन्धन द्वारा उनकी सुरक्षा से खिलवाड़ किया हैं जब श्रमिको के साथ हादसा हो चुका था तो प्रबंधन बजाय उनको हॉस्पिटल ले जाने के खुद ही वहां से भाग खड़ा हुआ जिससे श्रमिकों की दम घुट गई और शरीर जहरीली गैस के प्रभाव से उनका शरीर काला पड़ गया साक्षी फूड प्रोडक्ट में एंबुलेंस और ऑक्सीजन सिलेंडर की भी व्यवस्था नहीं थी यदि व्यवस्था होती तो कुछ श्रमिकों की जान बचाई जा सकती थीं फैक्ट्री प्रबंधन और फैक्ट्री मालिक की लापरवाही के कारण ही पांच श्रमिकों की मौत हुईं हैं इसीलिए इन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज़ होना चाहिए। कांग्रेस नेता द्वारा यह भी बताया गया कि उनके द्वारा पत्र की एक एक प्रति डाक द्वारा मुख्य्मंत्री जी , ग्रह मंत्री जी माननीय कमल नाथ जी सहित डीजीपी भोपाल, पुलिस अधीक्षक मुरैना,श्रम आयुक्त भोपाल को भी भेजी गई हैं पत्र में यह भी कहा गया हैं कि अगर 15 दिवस के अंदर कोई कार्यवाही नहीं हुईं तो उनको मजबूरन आन्दोलन करना पड़ेगा और सक्षम कोर्ट में भी पीआईएल दायर करेंगे।



