ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

केंद्रीय मंत्री के घर में बेटे के दोस्त की गोली मारकर हत्या या फिर आत्महत्या…? जानिए इनसाइड स्टोरी

यूपी की राजधानी लखनऊ में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के आवास पर एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। युवक का खून से लथपथ शव कमरे में बेड के पास मिला है। उसके सिर पर गोली मारी गई है। वारदात को मंत्री के बेटे विकास उर्फ आशू की लाइसेंसी पिस्टल से अंजाम दिया गया। शव के पास से ही पुलिस ने पिस्टल बरामद की है। मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए। घटना स्थल की बारीकी से जांच की गई और सबूत इकट्ठे किये गए। फिलहाल, अभी जांच चल रही है।

हत्या के बाद उठ रहे सवाल

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम विनय श्रीवास्तव है और गोली लगने से उसकी मौत हुई है। मृतक विनय मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकाश किशोर का दोस्त बताया जा रहा है। मौके से पुलिस ने एक लाइसेंसी पिस्टल बरामद की है, जो कि विकास की है। मृतक के पास ये पिस्टल कैसे पहुंची, किन परिस्थितियों में गोली चली और गोली किसने चलाई, क्या कोई बाहरी वहां आया था और ये हत्या है या फिर आत्महत्या…? ऐसे कई सवाल हैं जो इस घटना के बाद उठ रहे हैं।

मृतक के परिजनों का दावा है कि विनय की साजिश के तहत गोली मारकर हत्या की गई है। फिलहाल, पुलिस मौके पर मौजूद है और जांच में जुटी हुई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिय भेज दिया गया है। मृतक विनय के परिजनों ने आरोप लगाया है कि घर का सीसीटीवी बंद था। विनय के कपड़े भी फटे हुए थे। उसकी घड़ी ऊपर गमले में मिली। सिर से सटाकर उसे गोली मारी गई। इतना ही नहीं परिजनों ने ये भी आरोप लगाया की जांच के लिए स्निफर डॉग्स को ऊपर नहीं जाने दिया गया।

घटना के वक्त मौजूद नहीं था केंद्रीय मंत्री का बेटा

केंद्रीय मंत्री और मोहनलाल गंज सीट से भाजपा सांसद कौशल किशोर का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि घटना के वक्त उनका बेटा घर पर नहीं मौजूद था। उन्होंने कहा- ‘मुझे घटना की सूचना मिली है। पुलिस कमिश्नर से बात करके घटना की जानकारी ली है। अभी मामले की जांच चल रही है। हम पीड़ित परिवार के साथ हैं। मौके पर विकास किशोर नहीं था। हालांकि उसकी पिस्टल बरामद होने पर पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। वहीं, घटना स्थल से पिस्टल मिलने के सवाल पर मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि बेटा (विकाश किशोर) फ्लाइट से दिल्ली निकल गया था इसलिए पिस्टल घर पर ही रख गया था।

भाजपा सांसद ने कहा कि फ्लाइट में पिस्टल का औचित्य नहीं बनता है। वैसे भी पिस्टल की वैधता यूपी तक है तो दिल्ली ले जाने का सवाल नहीं उठता। अब ये उसके दोस्तों तक कैसे पहुंची इसकी जांच पुलिस कर रही है। कौशल किशोर ने यह भी बताया कि घर पर उसके दोस्त आते-जाते रहते हैं और कल भी आए थे। घटना के बाद भी वो वहीं रुके हुए थे इसलिए पुलिस उनको वहीं से पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर गई है।

Related Articles

Back to top button