ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

ऑनलाइन ऑर्डर किया था मोबाइल फोन, पार्सल खोला तो निकला ‘ग्रेनेड’…बम स्क्वायड टीम पहुंची शख्स के घर

आज का समय ऑनलाइन का हो गया है, लोग ज्यादातर चीजें ऑनलाइन मंगवाते हैं। पर आनलाइन जैसी चीजें दिखती हैं वैसी होती नहीं हैं। लोग मंगवाते कुछ हैं और बॉक्स में से निकलता कुछ और ही है। कुछ ऐसा ही हुआ एक शख्स के साथ। उसने ऑनलाइन मोबाइल फोन ऑर्डर किया था लेकिन उसमें से जो निकला वो देख शख्स हैरान रह गया। दरअसल बॉक्स में मोबाइल की जगह एक बम था।

मामला मैक्सिको का है। न्यूयॉर्क पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में जैम प्रेस के हवाले से लिखा कि गुआनाजुआतो के लियोन में रहने वाले शख्स ने ऑनलाइन मोबाइल फोन ऑर्डर किया था लेकिन जब उसने बॉक्स खोला तो उसमें से बम निकला। न्यूयॉर्क पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि जब पैकेज पिछले सोमवार को आया, तो उस व्यक्ति की मां उसे अंदर ले गई और किचन टेबल पर रख दिया, इन्हें नहीं पता था कि पार्सल में क्या रखा है। बाद में जब शख्स ने पार्सल खोला तो ग्रेनेड निकला। उसने इसकी तस्वीरें भी ऑनलाइन शेयर की हैं।

शख्स ने फोन कंपनी से संपर्क किया और फिर उसके घर पर बम स्क्वायड को भेजा गया। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने उस व्यक्ति के घर की घेराबंदी कर दी। बम स्क्वायड टीम ग्रेनेड को डिएक्टिवेट करने में कामियाब रही। रक्षा अधिकारी इस पैकेज की जांच कर रहे हैं कि आखिर ग्रेनेड कैसे आया, क्योंकि मैक्सिको में यह प्रतिबंधित है।

Related Articles

Back to top button