ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

‘भारत ने एक और उपलब्‍ध‍ि हास‍िल की’, गुजरात में पहला स्वदेशी न्यूक्लियर पावर प्लांट शुरू…PM मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने गुरुवार को कहा कि गुजरात के काकरापार स्थित परमाणु विद्युत परियोजना (nuclear power project) (KAPP) की इकाई-3 ने पूरी क्षमता के साथ संचालन शुरू कर दिया है। उन्होंने इसे एक और उपलब्धि बताया और इसके लिए वैज्ञानिकों व इंजीनियरों को बधाई दी। KAPP-3 अपनी तरह का 700 मेगावाट क्षमता का प्रथम स्वदेशी दाबित भारी पानी रिएक्टर (PHWR) है। इसे भारतीय वैज्ञानिकों (Indian scientists) और अभियंताओं द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित किया गया है।

प्रधानमंत्री ने सोशल नेटवर्किंग साइट ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “भारत ने एक और उपलब्धि हासिल की। गुजरात में 700 मेगावाट क्षमता वाले पहले सबसे बड़े स्वदेशी काकरापार परमाणु ऊर्जा संयंत्र की इकाई-3 ने पूरी क्षमता के साथ काम करना शुरू कर दिया है। हमारे वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई।”

Related Articles

Back to top button