ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

दिसंबर में कर्नाटक का दौरा करेंगे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, जानें वजह

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति इस साल दिसंबर में कर्नाटक के दौरे पर आएंगे। वह मांड्या में बौद्ध गुरू दलाई लामा के साथ अंतरराष्ट्रीय योग और ध्यान केंद्र की आधारशिला रखेंगे। भुतायी ट्रस्ट के अध्यक्ष और अमेरिकी डॉक्टर डॉ. लक्ष्मी नरसिम्हामूर्ति मांड्या जिले के प्रभारी मंत्री चेलुवरैया स्वामी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने दिसंबर में बराक ओबामा की मांड्या यात्रा के संबंध में चर्चा की।

गौरतलब है कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा दिसंबर महीने में मांड्या के हालेगेरे में ट्रस्ट द्वारा बनाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय योग और ध्यान केंद्र की आधारशिला रखने पहुंचेंगे। इस संदर्भ में प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से हालेगेरे में हेलीपैड, सड़क, नाली, बिजली, पेयजल आदि सुविधाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने केंद्र के कार्य की प्रकृति के बारे में बताया और कहा कि यह केंद्र न केवल हालेगेरे और मांड्या जिले के लिए बल्कि पूरे राज्य के लिए एक बड़ा योगदान होगा। उन्होंने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों के बारे में भी बताया।

इसके अलावा विधान परिषद एमएलसी दिनेश गूलीगौड़ा, विधायक रविकुमार गनीगा और बाबू बंदिसिदे गौड़ा, एकेकेए कन्नड़ संगठन के पूर्व अध्यक्ष शिवमूर्ति किलारा प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे और उन्होंने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम का विवरण समझाया। सीएम सिद्धारमैया ने भुटायी ट्रस्ट के काम की सराहना करते हुए सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और प्रासंगिक मुद्दों पर चर्चा के लिए अधिकारियों के साथ बैठक करने का आश्वासन दिया।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के मेडिकल सलाहकार डॉ. विवेक मूर्ति भारतीय मूल के हैं। वह पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के चिकित्सा सलाहकार भी थे। मूर्ति के पिता डॉ. लक्ष्मीनरसिम्हा मूर्ति मांड्या जिले के हालेगेरे के रहने वाले हैं। उनके पास विरासत में मिली 13 एकड़ जमीन है और उन्होंने अपनी मातृभूमि का विकास करने का बीड़ा है। उन्होंने भुटायी ट्रस्ट से करीब 80 करोड़ रुपये की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर का योग और ध्यान केंद्र खोलने की योजना बनाई है।मूर्ति परिवार ट्रस्ट के माध्यम से सामाजिक सरोकारों के लिए काम कर रहा है। हाल ही में एलएन मूर्ति को कई संस्थाओं ने सम्मानित भी किया था। मांड्या जिला प्रशासन भी ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे कार्यों में पूरा सहयोग दे रहा है। विधायक दिनेश गूलीगौड़ा ने अपने विधायक क्षेत्रीय विकास निधि से ट्रस को 10 लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा की थी।

Related Articles

Back to top button