ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

क्राईम ब्रांच ग्वालियर ने पांच हथियार तस्करों को एक दर्जन अवैध हथियारों की खेप सहित किया गिरफ्तार।

ग्वालियर। अवैध हथियारों के खिलाफ विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रभावी कार्यवाही क्राईम ब्रांच ग्वालियर ने पांच हथियार तस्करों को एक दर्जन अवैध हथियारों की खेप सहित किया गिरफ्तार पकड़े गये हथियार तस्करों से 06 पिस्टल 32 बोर मय 03 जिंदा राउण्ड तथा 06 कट्टे 315 बोर मय 02 जिंदा राउण्ड, 05 मोबाइल के किए जप्त तस्कर अवैध हथियार जिला खरगोन से लाकर ग्वालियर क्षेत्र में एक पिस्टल 25 से 30 हजार रूपये तथा कट्टा 8 से 10 हजार रूपये में ग्राहकों को बैचना किया स्वीकार आगामी विधानसभा चुनाव को शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर राजेश सिंह चंदेल, मापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अभियान चलाकर अवैध हथियार व अवैध शराब / मादक पदार्थ के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 30.08.2023 का पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिरोल क्षेत्रान्तर्गत सिरोल पहाड़िया जंगल में 4-5 संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियारों की खेप खरीदने व बैचने की फिराक में एकत्रित हैं। उक्त सूचना पर एसपी ग्वालियर द्वारा डीएसपी अपराध पियाज़ के. एम. भापुसे को काईम ब्रांच की टीमों को कार्यवाही हेतु भेजने के निर्देश दिए गये वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार डीएसपी अपराध श्री पियाज़ के. एम. मापुसे एवं डीएसपी अपराध द्वितीय श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी काईम ब्रांच निरीक्षक अमर सिंह सिकरवार के द्वारा उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करने के लिए काईम ब्रांच की तीनों टीमों को मुखबिर के बताए स्थान पर भेजा गया। क्राईम ब्रांच टीमों द्वारा सिरोल पहाड़ी पर जाकर देखा तो 05 संदिग्ध व्यक्ति खड़े दिखे, जिनमें से एक व्यक्ति लाल रंग का पिठ्ठू बैग टांगे खड़ा था। संदिग्धों को पुलिस की उपस्थिति का अभास होने पर उनमें भगदड मच गई वह लोग अलग-अलग दिशाओं में भागने लगे, पहाड़िया के चारों तरफ मौजूद काईम ब्रांच की टीम के सदस्यों ने भाग रहे संदिग्धों की घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। उप निरीक्षक सुरजीत सिंह परमार की टीम द्वारा दो संदिग्धों को पकड़कर तलाशी ली गई तो उनके पास 32 बोर की 04 पिस्टल मय 02 जिंद राउण्ड मिली, उप निरीक्षक पूनम कटारे की टीम द्वारा एक संदिग्ध को पकड़ा गया जिसके पास 32 बोर की 02 पिस्टल मय 01 जिंद राउण्ड मिली तथा सउनि राजीव सोलंकी की टीम द्वारा दो संदिग्धों को पकड़ा गया जिनकी तलाशी लेने पर 06 देशी 315 बोर के कट्टे मय 02 जिंदा राउण्ड के मिले। इस प्रकार काईम ब्रांच टीम द्वारा कुल 06 पिस्टल 32 बोर की मय 03 जिंदा राउण्ड तथा 06 देशी कट्टे 315 बोर के मय 2 जिंदा राउण्ड तथा 05 मोबाइल बरामद किये गये। पकड़े गये पांचों हथियार तस्करों में दो भिण्ड जिले के तथा तीन ग्वालियर जिले के हैं पकड़े गये तस्करों से पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि वह खरगोन से अवैध हथियार बेचने के लिए ग्वालियर क्षेत्र में लाते थे और खरगोन से एक पिस्टल 15 हजार की लाकर यहां पर 25 से 30 हजार रूपये में बेचते थे इसी प्रकार कट्टा 5 हजार रूपये में लाकर 8 से 10 हजार रूपये में ग्राहकों को बैचते थे। पकड़े गये तस्करों के द्वारा अभी तक कितने लोगों को अवैध हथियार बेचे गये हैं इसके संबंध में बारीकी से पूछताछ की जा रही है। पकड़े गये तस्करों के खिलाफ थाना काईम ब्रांच ग्वालियर में जप्ती स्थान के अनुसार धारा 25 / 27 आर्म्स एक्ट के पृथक-पृथक प्रकरण पंजीबद्ध किये जाकर विवेचना में लिए गये हैं जप्त मशरूका: 06 पिस्टल 32 बोर मय 03 राउण्ड तथा 06 कट्टे 315 बोर मय 02 राउण्ड, 05 मोबाइल सराहनीय भूमिकाः उक्त अवैध हथियार तस्करों को मय अवैध हथियारों के गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी काईम ब्रांच निरीक्षक अमर सिंह सिकरवार, उप निरीक्षक सुरजीत सिंह परमार, उप निरीक्षक पूनम कटारे, सउनि राजीव सोलंकी, प्र.आर. रामबाबू, हरेन्द्र गुर्जर, मुकेश सिंह चौहान, दिनेश कुशवाह, सत्येन्द्र कुशवाह, विकास तोमर, आरक्षक गौरव आर्य, अनिल मौर्य, अरूण पवैया, रामवीर सगर, सुमित शर्मा, रूपेश शर्मा, प्रमोद शर्मा, सोनू परिहार, श्याम शर्मा, राघवेन्द्र भदौरिया, मनीष कटारे की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button