ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

राम-सीता का हुआ विवाह, लोगों ने दिया शगुन; 63 वर्षो से रामलीला का मंचन

महेंद्रगढ़: महेंद्रगढ़ में परशुराम चौक पर म-सीता का विवाह का मंचन किया गया।हरियाणा के महेंद्रगढ़ में रामलीला परिषद द्वारा गुरुवार को भव्य राम बारात निकाली गई। इस दौरान भगवान परशुराम चौक पर राम-सीता का विवाह रचाया गया। रामलीला मंचन के दौरान इस तरह का हरियाणा में पहला कार्यक्रम बताया जा रहा है।रामलीला परिषद द्वारा महेंद्रगढ़ में 63 वर्षो से रामलीला का मंचन किया जाता आ रहा है। इस बार रामलीला परिषद द्वारा एक अनूठा मंचन का कार्य किया। जिसमें उन्होंने राम-सीता, लक्ष्मण आदि का रोल करने वाले कलाकारों को पूर्व रूप से वेशभूषा के साथ रथ में सवार होकर भव्य यात्रा निकाली। यह यात्रा रामलीला परिषद से प्रारम्भ होकर नगर के विभिन्न बाजारों से होती हुई परशुराम चौक पर पहुंची।यहां पर महाराज जनक व उनकी पत्नी ने राम-सीता का विवाह भगवान परशुराम चौक पर रचाया। वहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। उसके बाद चारों भाई, सीता व गुरुजनों के साथ अवध के लिए रवाना किया। इस अवसर पर कलाकारों को भोजन करवा कर शगुन राशि दी गई।राम बारात के आयोजन से पूर्व नगर के मुख्य बाजारों को भगवा झंडों से रंगा गया। बारात में रथ, घोड़ा पर सवार होकर गाजे-बाजे के साथ आतिशबाजी करते हुए सिनेमा रोड, बालाजी चौक,सब्जी मंडी होते हुए परशुराम चौक पहुंची। जहां पर बारात का नगर वासियों द्वारा स्वागत किया गया। परशुराम चौक पर मां सीता के बने मंडप पर बाहर से आए कलाकारों द्वारा सुंदर-सुंदर झांकियां दिखाई गई। नगर में अलग-अलग स्थानों पर महिला व पुरुषों द्वारा पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत किया गया।रामलीला परिषद के संरक्षक अनिल कौशिक के बताया कि इस तरह की लीला का यह अनूठा कार्यक्रम हरियाणा में शायद ही कहीं देखने को मिला होगा, जो आज पहली बार महेंद्रगढ़ की रामलीला परिषद के द्वारा किया गया है। जो अपने आप में एक अनूठा कार्यक्रम है।

Related Articles

Back to top button