ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

गैंगेस्टर भकोले सिंह गिरोह के हैं चारों सदस्य, जान से मारने की दी थी धमकी

आजमगढ़: आजमगढ़ जिले की पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले चार आरोपियों को किया गिरफ्तार।आजमगढ़ पुलिस ने रेस्टोंरेट संचालक से रंगदारी मांगने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चारों आरोपी गैंगेस्टर भकोले सिंह उर्फ सुजीत गिरोह से जुड़े हैं। इस मामले में पीड़ित सुमित कुमार चौबे पुत्र अशोक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सुजीत सिंह उर्फ भकोले पुत्र स्व. भगवान सिंह और उनके सदस्यों द्वारा अपने मोबाइल से फोन करके तरह तरह की धमकी देने और पैसा की मांग की गई। इसके साथ पैसा न देने पर अपहरण करवा देने और आवेदक के रेस्टोरेन्ट का सभी समान उठा ले जाने व जान से मारने की धमकी दी गयी। इस मामले में पुलिस ने विवेचना शुरू की तो आरोपियों के नाम बढ़ते गए। पुलिस की विवेचना में चार नाम सामने आए। इन चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।चारों आरोपी गिरफ्तार इस मामले की विवेचना करते हुए पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में अशद जमाल पुत्र इरशद जमाल, सूरज सिंह पुत्र राजकुमार सिंह, सत्यम विश्वकर्मा और खलील पुत्र शमीम जो की मऊ जिले के रहने वाले चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय पेश किया जा रहा है, जहां से जेल रवाना किया जाएगा। आरोपियों पर दो मुकदमें पहले से ही दर्ज हैं। आरोपियों के कब्जे से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया है।

Related Articles

Back to top button