ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
लाइफ स्टाइल

नींद को बेहतर बनाते हैं ये ड्रिंक्स, बीमारियों से भी होगा बचाव

अच्छी सेहत के लिए पर्याप्त नींद लेना भी बेहद जरूरी होता है। अच्छी नींद लेने से मनुष्य के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को लाभ पहुंचता है। यहीं कारण है कि हेल्थ एक्सपर्ट भी रोज करीब 8 घंटे की नींद लेने की सलाह देते हैं। अच्छी नींद लेने से जहां मस्तिष्क की क्षमता बढ़ती है और मनोवैज्ञानिक तनाव कम होता है, साथ ही मोटापा और डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है। डायटिशियन मीना कोरी के मुताबिक, अच्छी नींद लेने के लिए ये ड्रिंक फायदेमंद हो सकते हैं।

कैमोमाइल टी भी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। अच्छी नींद के लिए आप Chamomile Tea का सेवन कर सकते हैं। यह शरीर की सूजन को कम करने में मददगार होती है.

पुदीने की चाय

पुदीना की चाय जहां मानसिक तनाव को कम करने में मदद करती है, वहीं इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण भी होते हैं, जो शरीर से वसा को कम करने में मददगार होते हैं।

हल्दी वाला दूध

यदि आप अच्छी नींद चाहते हैं तो रोज रात में हल्दी वाला दूध भी पिएं। हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है, जो चिंता और अवसाद की समस्या को दूर करता है।

बादाम का दूध

पर्याप्त नींद के लिए बादाम का दूध भी कारगर औषधि है। बादाम के दूध में ट्रिप्टोफैन, मैग्नीशियम और मेलाटोनिन होते हैं, जो शरीर को पर्याप्त आराम देते हैं।

अच्छी नींद के लिए ये टिप्स भी काम के

शरीर को आराम देने और अच्छी नींद के लिए अच्छी जगह का चुनाव करें। ऐसी जगह पर सोएं, जहां कम रोशनी हो और ताजा हवा आती हो। सोने से पहले आप मेडिटेशन, प्राणायाम आदि भी अभ्यास कर सकते हैं। सोने से पहले मोबाइल, टेलीविजन और कंप्यूटर जैसी स्क्रीनों का उपयोग कम करें। इनसे निकलने वाली ये वाली ब्लू लाइट नींद को प्रभावित कर सकती है।

Related Articles

Back to top button