ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

सिपाही पर राइफल तानने का आरोप, कावड़ियों ने लगाया जाम…. पुलिस को करना पड़ा निलंबन

उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा में कावड़ियों की सुरक्षा में चल रहे सिपाही पर कावड़ियों ने राइफल तानने का आरोप लगाया है। जिसको लेकर कावड़ियों ने हसनपुर सम्भल मार्ग पर लगभग 5 घंटे तक लगाए रखा। वहीं कावड़ियों आरोपी सिपाही के सस्पेंड होने के बाद ही जाम खोला और कावड़ियों के सामने पुलिस बेबस दिखी।

सिपाही पर राइफल तानने का आरोप लगाते हुए कावड़ियों ने जमकर किया हंगामा
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अमरोहा में सिपाही पर राइफल तानने का आरोप लगाते हुए कावड़ियों ने जमकर हंगामा किया। सावन के आखिरी सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए सैदनगली क्षेत्र के कावड़िये बृजघाट से गंगा जल लेकर लौट रहे थे। शाम लगभग 6 बजे काविड़यों का जत्था हसनपुर-संभल मार्ग पर उझारी पहुंचा। आरोप है कि व्यवस्था बनाने में जुटे एक पुलिस कांस्टेबल ने एक कावड़िए को डांटते हुए राइफल तान दी। यह खबर फैलते ही कावड़िये सड़क पर धरना देकर बैठ गए। करीब एएसपी सीओ समेत सर्किल का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गए।

हंगामें के बाद सिपाही को कर दिया गया सस्पेंड
बताया जा रहा है कि अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह व एसडीएम पुष्कर नाथ चौधरी मौके पर पहुंच कर कांस्टेबल पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया लेकिन, कांवडिये कांस्टेबल को सस्पेंड करने की मांग पर अड़ गए। सर्किल का पुलिस फोर्स भी मौके पर तैनात कर दिया गया। बाद में आला अधिकारियों से दिशा निर्देश मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने सिपाही विक्रांत को निलंबित कर दिया। इसके बाद शिव भक्तों ने रात लगभग 11 बजे जाम खोल दिया। वहीं चर्चा है कि एक बुलेरो गाड़ी के मार्ग से गुजरने के दौरान आरोपी सिपाही ने कावड़ियों को बुलेरो गाड़ी के आगे से बचने के लिए कहा था और इसी बात को लेकर कावडियों ने सिपाही पर रायफल तानने का आरोप लगा दिया। फिलहाल सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button