ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

बेटे को सिगरेट पीता देख मां का पारा हुआ हाई, फिर सिखाया ऐसा सबक सारी उम्र पर रखेगा याद

आजकल सोशल मीडिया पर ट्रेंड तेजी से बदलते हैं। कोई रातों-रात स्टार बन जाता है। तो कोई रातों-रात विलेन बन जाता है। सोशल मीडिया आज के दौर में सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है। लोग यहां मनोरंजन के लिए आते हैं। लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसे भी मामले सामने आते हैं, जो लोगों को बड़ी सीख दे जाते हैं। मां का दिल आखिर मां का दिल होता है। मां तो मां होती है। वह अपने बच्चे को अपनी आंखों के सामने गलत काम और बिगड़ता हुआ नहीं देख सकती। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक मां अपने बच्चे को सबक सिखा रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

दरअसल, वायरल में एक मां अपने 15 वर्षीय बेटे को सिगरेट पीते हुए देख लेती है। मां को अपने बेटे को सिगरेट पीते देख नागवार गुजरा। इसके बाद मां ने बच्चे को एक बिजली के पोल से बांधकर जमकर पिटाई लगाई। इतना ही नहीं वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि मां बच्चे की पूरे चेहरे को लाल मिर्च से रंग देती है। इस पर नाबालिग बच्चे को जलन होती है और बच्चा जोर, जोर से चिल्लाने लगता है। हालांकि, इतने पर भी मां का दिल नहीं पिघलता है और बच्चे रोता रहता है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने महिला के इस व्यवहार की निंदा की है और महिला के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग उठाई है। हालांकि, वीडियो कहां का है। अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Related Articles

Back to top button