ब्रेकिंग
10 रुपये का विवाद... गांव पहुंची बस तो कंडक्टर की हो गई धुनाई, तो कंडक्टर की हो गई धुनाई, तो कंडक्टर... संपत्ति विवाद में सगे भाई ने नवविवाहित छोटे भाई की दांतो से कांटी ऊंगली कटकर हुई अलग बचाने आऐ दूसरे ... मुरैना हॉप इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में अचानक हुआ विस्फोट फायरबिग्रेड ने बड़ी मशक्... मुरैना के सबलगढ़ में जमीनी विवाद में चले लाठी-डंडे फायरिंग एक गंभीर घायल गुजरात के खेड़ा जिले में नहाने गए छह भाई-बहन, एक-एक कर के लील गई नदी, गर्मी से राहत की जगह मिली मौत उज्जैन स्लीपर बस पलटी गर्भवती महिला सहित 9 घायल केंद्र सरकार कराऐगी जाति जनगणना PCC चीफ ने कहा, DGP का आदेश खाकी वर्दी का अपमान सांसद-विधायक को सैल्यूट करेगें पुलिस कर्मी, ये लोकतं... सीएम बोले- पाकिस्तानी नागरिकों को एमपी से जल्द बाहर करें: पुलिस अधिकारियों को अभियान चलाने के निर्दे... मंदसौर में तेज़ रफ़्तार कार कुऐ में गिरी 6 लोगों की मौत
देश

जानिए ‘ट्रक ऑन ट्रैक’ व्यवस्था के बारे में, पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में किया जिक्र

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो प्रोग्राम ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) को संबोधित किया। यह मन की बात का 104वां एपिसोड रहा। भारत ने हाल ही में चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) को चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतारा है। इसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम में भी इसी पर फोकस रहा। साथ ही पीएम मोदी ने ट्रक ऑन ट्रैक व्यवस्था का जिक्र किया, जिसके फायदा उठाकर गुजरात में दूध को आधे से कम समय में गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है।

मन की बात: पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

23 अगस्त को भारत ने और भारत के चंद्रयान-3 ने ये साबित कर दिया है कि संकल्प के कुछ सूरज, चांद पर भी उगते हैं। मिशन चंद्रयान, नए भारत की उस spirit का प्रतीक बन गया है, जो हर हाल में जीतना चाहता है और हर हाल में जीतना जानता भी है।

भारत का मिशन चंद्रयान, नारीशक्ति का भी जीवंत उदाहरण है। इस पूरे मिशन में अनेकों Women Scientists और Engineers सीधे तौर पर जुड़ी रही हैं। इन्होंने अलग-अलग systems के project director, project manager ऐसी कई अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं। भारत की बेटियां अब अनंत समझे जाने वाले अंतरिक्ष को भी चुनौती दे रही हैं

सितम्बर का महीना भारत के सामर्थ्य का साक्षी बनने जा रहा है। अगले महीने होने जा रही G-20 Leaders’s Summit के लिए भारत पूरी तरह से तैयार है। G-20 Summit के इतिहास में ये अब तक की सबसे बड़ी भागीदारी होगी।

अपनी Presidency के दौरान भारत ने G-20 को और ज्यादा inclusive forum बनाया है। भारत के निमंत्रण पर ही African Union भी G-20 से जुड़ी और अफ्रीका के लोगों की आवाज दुनिया के इस अहम platform तक पहुंची।

देश के 60 शहरों में इससे जुड़ी करीब-करीब 200 बैठकों का आयोजन किया गया। G-20 Delegates जहां भी गए, वहां लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। G-20 की हमारी Presidency, People’s Presidency है, जिसमें जनभागीदारी की भावना सबसे आगे है।

कुछ ही दिनों पहले चीन में world University Games हुए थे। इन खेलों में इस बार भारत की Best Ever Performance रही है। हमारे खिलाड़ियों ने कुल 26 पदक जीते, जिनमें से 11 Gold Medal थे।

आपको ये जानकर अच्छा लगेगा कि 1959 से लेकर अब तक जितने World University Games हुए हैं, उनमें जीते सभी Medals को जोड़ दें तो भी ये संख्या 18 तक ही पहुंचती है

जानिए क्या है ट्रक ऑन ट्रैक

पीएम मोदी (PM Modi) ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा-

रविवार को सुबह 11 बजे ट्यून इन करें। भारत भर से आने वाली प्रेरक जीवन यात्राओं को उजागर करना हमेशा खुशी की बात है।’

चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग के दौरान प्रधानमंत्री मोदी दक्षिण अफ्रीका में थे। पीएम मोदी वहीं से भारत अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) से जुड़े थे और सफल लैंडिंग के बाद वैज्ञानिकों को प्रोत्साहन किया था।

इसके बाद पीएम मोदी ग्रीस यात्रा खत्म कर एथेंस से सीधे बेंगलुरु पहुंचे और रविवार सुबह इसरो मुख्यालय जाकर वैज्ञानिकों से मुलाकात की। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत दुनिया का पहला देश है।

Related Articles

Back to top button