ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
लाइफ स्टाइल

चमकती त्वचा के लिए डिटॉक्स मास्क है जरूरी

निखरी स्किन के चेहरे को बेहतरीन तरीके से डिटॉक्स करना जरूरी है। इसके लिए आप होममेड फेस मास्क तैयार कर सकते हैं। ये सभी फेस पैक थके हुए, सुस्त और रूखे चेहरे से छुटकारा दिलाने में मदद करेंगे। 1) स्ट्रॉबेरी फेस मास्क – इसे फेस पैक को बनाने के लिए स्ट्रॉबेरी को मैश करें और उनमें 1 चम्मच दही, शहद, 2 चम्मच नींबू का रस मिलाएं।इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ मिनटों के बाद ठंडे पानी से धोएं।ये आपके स्किन पोर्स को साफ और कसता है। इसके अलावा आपका चेहरा फ्रेश फील करता है।
2) केले का फेस मास्क – इसे बनाने के लिए एक केले को मैश करके उसमें 1 छोटी चम्मच शहद और 2 छोटी चम्मच क्रीम मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट तक सूखने दें। फिर चेहरे को साफ करें।ये स्किन से खोई हुई नमी को वापस लाने में मदद करेगा।
3) टमाटर और शहद मास्क – इसे बनाने के लिए 2 चम्मच टमाटर के रस में 1 चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं।इसे 20 से 25 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर चेहरे को साफ करें।ये मुंहासे, ब्लैकहैड या ऐसी ही अन्य स्किन संबंधी समस्याएं होती हैं, उन्हें इस मास्क से काफी फायदा हो सकता है।
4) अंगूर डिटॉक्स मास्क – बिना बीज वाले अंगूरों के रस को थोड़े से आटे में मिलाकर गाढ़ा होने तक पेस्ट बना लें। इसमें एक चौथाई चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं।इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद धो लें और स्किन को मॉइस्चराइज करें।ये दाग-धब्बों को कम करने और स्किन को कसने के साथ-साथ आपके चेहरे को डिटॉक्स करने का एक शानदार तरीका है।

Related Articles

Back to top button