ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

अब उधमपुर तक दौड़ेगी दुर्ग-जम्मूतवी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस

रायपुर। यात्रियों की सुविधाओं और लगातार मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने दुर्ग-जम्मूतवी-दुर्ग के मध्य चल रही ट्रेन नंबर 12549/ 12550 दुर्ग-जम्मूतवी-दुर्ग साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का परिचालन अब उधमपुर तक करने की घोषणा की है। इस फैसले से जम्मूतवी और उधमपुर के मध्य आने-जाने के लिए यात्रियों को काफी सुविधा होगी।

रेल मंडल से मिली जानकारी के अनुसार 29 अगस्त को दुर्ग से प्रत्येक मंगलवार को चलाने वाली ट्रेन नंबर 12549 दुर्ग-जम्मूतवी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब उधमपुर तक चलेगी। यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को उधमपुर 7.25 बजे पहुंचेगी। इसी तरह विपरीत दिशा में भी यह ट्रेन 31 अगस्त को जम्मूतवी के स्थान पर उधमपुर से प्रत्येक गुरुवार को ट्रेन नंबर 12550 उधमपुर-दुर्ग साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के साथ दौड़ेगी। उधमपुर से ट्रेन 3.15 बजे रवाना होगी। बाकी समय सारिणी में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

यात्रियों की मांग और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलाने वाली दो ट्रेनों के अस्थायी प्रायोगिक ठहराव की सुविधा रेलवे प्रशासन ने दी है। ट्रेन नंबर 18113/18114 टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस का अकलतरा रेलवे स्टेशन और ट्रेन नंबर 11039/11040 कोल्हापुर-गोंदिया-कोल्हापुर एक्सप्रेस को मसूर रेलवे स्टेशन में ठहराव की सुविधा दी है। यह अस्थायी प्रायोगिक ठहराव की सुविधा छह महीने तक जारी रहेगी।

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि 27 अगस्त को टाटानगर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस अकलतरा रेलवे स्टेशन में 5.48 बजे पहुंचेगी और 5.50 बजे रवाना होगी। इसी तरह हावड़ा से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस अकलतरा रेलवे स्टेशन में 7.12 बजे पहुंचेगी और 7.14 बजे रवाना होगी।

27 अगस्त को कोल्हापुर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 11039 कोल्हापुर-गोंदिया एक्सप्रेस मसूर रेलवे स्टेशन में 5.44 बजे पहुंचेगी और 5.45 बजे रवाना होगी, जबकि शालीमार से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 11040 गोंदिया-कोल्हापुर एक्सप्रेस मसूर रेलवे स्टेशन में 8.14 बजे पहुंचकर और 8.15 बजे रवाना होगी।

Related Articles

Back to top button