ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

एक घंटे के अंदर चंद कदमों की दूरी पर दो चाकूबाजी में दो घायल

रायगढ़  । रामनिवास टाकीज चौक में बुधवार की रात्रि चाकूबाजी की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गया। चाकूबाजी की घटना शहर के दो अलग अलग से सामने आया हैं। जिसमें नशे में धुत अज्ञात आरोपितो ने मामूली बात पर वारदात को अंजाम देते हुए पान दुकान संचालक के उपर जानलेवा प्रहार कर दिए। जिससे आहत दोनों युवकों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

रोहन श्रीवास पिता विनोद श्रीवास (22) कैदीमुड़ा का रहने वाला है। इसका रामनिवास टाकीज के सामने कंगालू पान दुकान है। बुधवार की रात करीब 8.25 बजे नशे में धुत अज्ञात युवक पान दुकान आए और बिना कुछ मांगे सामनों को निकालने लगे। तब रोहन ने इसका विरोध किया तो आरोपित भड़क गए और साथ गाली- गलौज करने लगे। देखते ही देखते इनके बीच विवाद हो गया। तभी आरोपियों में से एक युवक अपने पाकिट से चाकू निकाला और रोहन के उपर ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे रोहन शोर मचाने लगा तो आसपास के दुकानदार भी मौके पर आए जिन्हें देख दोनों आरोपित वहां से भाग निकले। इस घटना में रोहन के चेहरे, हाथ, पेट और पीठ में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दूसरी वारदात होटल तुलसी के सामने

इधर इस घटना के कुछ देर बाद तुलसी होटल के सामने दो अज्ञात युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। मिट्ठू मुड़ा दुर्गा चौक निवासी सलीम खान वहां खड़ा था। तभी दो युवक आए और अचानक इसके साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिए। बताया जा रहा है कि ये वही युवक हैं जो रोहन पर वार किए।इस घटना में सलीम को भी गंभीर चोट आई है और उसका भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बढ़ने लगी लूट मारपीट चाकूबाजी

शहर में कुछ माह से लूट मारपीट व अन्य वारदात का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। चोरी भी प्रतिदिन हो रही है। इन सभी के बीच शहर के सबसे व्यस्तम चौक पर आरोपितो की खूनी खेल सरेआम चाकूबाजी ने शहर वासियों को झंकझोर कर रख दिया है। जबकि दो दिन पहले ही एक युवक से लूटपाट करने के चक्कर मे दो नाबालिग ने उसकी जान चाकू से हमला कर ले लिए। बताया जा रहा है कि इस तरह की घटना शहर में बिना किसी खौफ के युवा नशे में धुत होकर हथियार लेकर घूम रहे हैं और मामूली बात में किसी की भी जान लेने को आतुर हो जा रहे हैं। जिनमें कानून का ख़ौफ़ भरने पुलिस को सक्रिय होना अति आवश्यक हो गया है।

Related Articles

Back to top button