ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
व्यापार

ग्रैमी अवॉर्ड विनर रैपर कूलियो का निधन

मशहूर रैपर कूलियो का  59 साल की उम्र निधन हो गया है। लॉस एंजेलिस में उन्होंने अंतिम सांस ली। अपने करियर में उन्होंने कई हिट गाने दिए। ‘गैंग्सटा पैराडाइज’ की वजह से उन्हें काफी शोहरत हासिल हुई। फिलहाल उनके मौत की वजह अभी सामने नहीं आई है। उनके मैनेजर और दोस्त रहे जारेज पोसी ने उनके निधन की पुष्टि की है। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि  रैपर  कूलिया 28 सितंबर को उनके एक दोस्त के घर के बाथरूम में बेसुध पाए गए थे।
बता दें कि कूलियो ने अपने करियर की शुरुआत 80 के दशक में की थी। हालांकि 15 साल के इंतजार के बाद साल 1995 में उन्हें गैगस्टा पैराडाइज से लोकप्रियता हासिल हुई। यह गाना फिल्म डेंजरस माइंड का था। इस शानदार साउंडट्रैक की वजह से उन्हें ग्रैमी अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। सिंगिंग के करियर में उन्होंने कई यादगार गाने दिए। रैपर के अलावा वह एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमा चुके हैं। बतौर एक्टर उन्होंने ‘मार्टिन’ से अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद ‘स्पिन ऑफ’, ‘बैटमैन एंड रॉबिन’, ‘मिडनाइट मास’ जैसे कई शो में नजर आ चुके हैं।

Related Articles

Back to top button