ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

पुरानी रंजिश के चलते मुरैना में युवक पर हमला गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती ।

मुरैना में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में युवक को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज किया गया। कोतवाली थाना पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना बीते दिन रविवार की है। रविंद्र उर्फ बल्लू दंडोतिया पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। बल्लू दंडोतिया दतपुरा में भरोसी धर्मशाला के पास रहते हैं। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल मुरैना पहुंचे। चिकित्सकों ने उनका इलाज किया। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने उनकी शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि पड़ोस के मकान में रविन्द्र फर्सी उठाने के लिए गया हुआ था, तभी वृंदावन जाटव ने छत से ईंट मार दी, जो कि उसके सिर में जा लगी। इसके बाद नीचे खड़े वृंदावन का लड़का शेरू ने लाठी से हमला कर दिया, जिसमें रविंद्र उर्फ बल्लू गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए। गंभीर अवस्था में पुलिस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती करा दिया है, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button