ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

सतना में बोले दिल्ली CM अरविंद: मामा ने आपको धोखा दिया, एक बार मुझे मौका दो, आपके बच्चों का भविष्य बना दूंगा

सतनाआम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मप्र के सतना पहुंचे। यहां आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में उन्होंने 10 गारंटी भी दीं। साथ ही उन्होंने कहा कि हर पार्टी दूसरी पार्टी को गाली देती है, लेकिन उससे काम नहीं चलता। हम देश बनाने के लिए आए हैं। पैसे कमाने नहीं आए हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी शरीफ देश भक्तों की पार्टी है।

केजरीवाल ने कहा कि हमारी पार्टी कोई नेताओं की पार्टी नहीं है। मैं आपके बीच आपके परिवार की बात करने आया हूं। अगर आप अपने बच्चों का भविष्य बनाना चाहते हैं तो पूरे देश में एक ही पार्टी आम आदमी पार्टी है, जिसे आप चुन सकते हैं। आज तक 75 साल में एक भी पार्टी ऐसी नहीं, जिसने आपको चुनाव के पहले कहा हो कि हम आपके बच्चों के लिए स्कूल, इलाज के लिए अस्पताल बना देंगे।

CM शिवराज पर साधा निशाना…
अऱविंद केजरीवाल ने शिवराज पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘मामा ने अपने भांजे-भंजियों को बहुत धोखा दिया है, अब उस पर भरोसा मत करना। अब आपका बेटा, भाई, चाचा आ गया है। चाचा पर भरोसा करना। दिल्ली पंजाब में किया है अब मध्यप्रदेश में करेंगे। केजरीवाल की गारंटी कहने की जरूरत हमें इसलिए पड़ी क्योंकि तमाम दल मेनिफेस्टो बना के भूल जाते थे। केजरीवाल की एक-एक गारंटी पूरी होगी। जबसे हमने गारंटी दी तब से ये भी गारंटी देने लगे। उनकी गारंटी झूठी, हमारी पक्की है। आज मैं 10 गारंटी दे रहा हूं। बिजली में पावर कट नहीं होगा। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हमारी गारंटी की किताब दूसरी पार्टियों की तरह का कोई मेनिफेस्टो नहीं बल्कि केजरीवाल की गारंटी है। जिस तरह गंगा मैया की धारा उल्टी चल नहीं सकती है। उसी तरह अरविंद केजरीवाल की गारंटी फेल हो नहीं सकती है। इसमें जो लिखा है वो पूरा होगा।

भगवंत मान बोले- दिल्ली पंजाब में AAP की सरकार… वहां हुआ जमकर विकास…
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि हम पंजाब में एक साल की सरकार में हम 31 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां दे चुके हैं। बड़ी कंपनियां निवेश कर रही है क्योंकि सरकार पर विश्वास बन चुका है। 10 दिन पहले 12 हजार से अधिक शिक्षकों की नौकरियों को कच्चे से पक्का कर दिया। तनख्वाह भी 3 गुना बढ़ा दी। सरकार जनता ने बनाई तो काम जनता का होना चाहिए। हर चीज में टैक्स है। चाय, चीनी, दूध, आटा, छांछ सब पर टैक्स है। जनता तो सोते हुए भी टैक्स दे रही है, फिर भी खजाने खाली क्यों हैं। एक साल से पंजाब में बिजली फ्री है। भगवंत मान ने आगे कहा कि दिल्ली के लोग बताते हैं कि हमारा एक साल में एक लाख बच रहा है। जबकि बीजेपी वाले कहते हैं कि 3 हजार ले लो और 5 साल के लिए वोट दे दो। दिल्ली के स्कूलों की हालत कितनी बेहतर है यह इससे समझा जा सकता है कि ट्रम्प की पत्नी को दिखाने के लिए मोदी ने केजरीवाल को फोन किया। हम वो पत्ते नहीं जो शाख से टूट कर गिर जाए। आंधियों को कह दो अपनी औकात समझ जाएं।

Related Articles

Back to top button