ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

19वें एशियाई खेलों से बाहर हुई पहलवान विनेश फोगट प्रशिक्षण के दौरान घुटने में लगी चोट

देश की जानी-मानी पहलवान विनेश फोगाट हांगझू में होनेवाले 19वें एशियाई खेलों से बाहर हो गईं हैं। प्रशिक्षण के दौरान इनके बाएं घुटने में चोट लग गई। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि चोट की वजह से उनका एशियाई खेलों में हिस्सा लेना संभव नहीं है। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि ऑपरेशन ही इसका इलाज है। ऐसे में मुंबई में 17 अगस्त को उनका ऑपरेशन होगा। बता दें कि विनेश फोगाट को एशियन्‍स गेम के ट्रायल में छूट मिल गई थी और वह एशियाई खेल में अपना दम-खम दिखाने के लिए ट्रेनिंग में जुटी थीं। लेकिन चोट की वजह से उनके सपनों पर पानी फिर गया है।

विनेश फोगाट की उपलब्धियां

दो बार की ओलंपियन विनेश फोगाट ने राष्ट्रमंडल खेलों में दो स्वर्ण और एशियाई खेलों में एक स्वर्ण पदक जीता है। विनेश 2018 में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला पहलवान बनीं। उन्हें 2019 में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक के अलावा 2021 में एशियाई चैंपियन का ताज पहनाया गया था।

जीवन परिचय

विनेश फोगाट का जन्म हरियाणा के भिवानी जिले के बलाली गांव में पहलवानों के परिवार में हुआ। ये पहलवान राजपाल फोगट की बेटी और पहलवान गीता और बबीता की चचेरी बहन हैं। जब ये नौ साल की थीं, तभी उनके पिता का देहान्त हो गया। जिसके बाद उन्‍होंने चाचा महावीर सिंह फोगाट से प्रशिक्षण प्राप्‍त किया और कई पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

Related Articles

Back to top button