ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

ओम प्रकाश राजभर बोले- शिवपाल यादव का शरीर समाजवादी पार्टी में, लेकिन दिल BJP के साथ

लखनऊ: यूपी के पूर्व मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के नेता ओम प्रकाश राजभर ने सपा नेता शिवपाल यादव निशाना साधा। उन्होंने कहा कि
एक तरफ तो शिवपाल को अखिलेश यादव से बड़ा नेता बताया तो दूसरी तरफ उन्हें पलटी मार और हल्का नेता भी कहा। उन्होंने कहा कि  शिवपाल भले ही समाजवादी पार्टी में लौट गए हों, लेकिन उनका दिल आज भी बीजेपी के साथ ही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने उन्हें सब कुछ दिया है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए राजभर ने कहा कि अखिलेश ने उन्हें कई बार अपमानित किया है। राजभर ने बताया कि जब सपा परिवार में टूट चल रही थी, तब उन्होंने शिवपाल और अखिलेश को मिलवाने का खूब प्रयास किया। राजभर ने बताया कि उन्हें ये खबर सुनकर हैरानी हुई थी, कि शिवपाल यादव ने अपनी पार्टी का विलय समाजवादी पार्टी में कर लिया। राजभर ने कहा कि जब उन्होंने शिवपाल से इस बारे में बात की तो शिवपाल ने परिवार का हवाला दिया।

एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए राजभर ने शिवपाल पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि वो पलटी मारने में माहिर हैं। राजभर ने मुलायम सिंह के पुराने बयान का भी जिक्र किया और कहा कि अखिलेश को लेकर तो खुद मुलायम भी ये कह चुके हैं कि ये अपने बाप का नहीं हुआ और इसने चाचा को पार्टी से निकाल दिया। इसके बाद भी शिवपाल वापस समाजवादी पार्टी के साथ चले गए। जब राजभर से शिवपाल यादव के उस बयान के बारे में पूछा गया, जिसमें उन्होंने राजभर को हल्का नेता बताया था तो राजभर ने पलटकर जवाब दिया कि हां वो हल्के नेता हैं, लेकिन शिवपाल से हल्के नहीं। वो शिवपाल से भारी नेता हैं। ये बात साबित करने के लिए उन्होंने कहा कि शिवपाल ने ये बात साबित कर दी कि वो चुनाव आता है तो दुकान खोलते हैं। राजभर ने कहा कि शिवपाल ने भी तो पार्टी बनाकर दुकान खोली थी, लेकिन उनकी दुकान बंद हो गई और हमारी दुकान चल पड़ी।

Related Articles

Back to top button