मुख्य समाचार
मुरैना। युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या।
मुरैना में एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवक के परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल मुरैना लेकर आए। चिकित्सकों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई अशोक जाटव पुत्र चोखे लाल जाटव, उम्र 35 साल, निवासी उत्तमपुर मुरैना, मजदूरी करता था। जानकारी के मुताबिक आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उसके घर में हमेशा तंगी का माहौल रहता था। आर्थिक तंगी की वजह से परिवार की अन्य सदस्य भी परेशान रहते थे। आशंका व्यक्त की जा रही है कि गरीबी के चलते उसने यह कदम उठाया। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने युवक की लाश का पीएम करा कर लाश परिजनों को सौंप दी है।


