ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

खास होने वाली है मिर्जापुर 3 श्वेता त्रिपाठी ने शेयर की कैमरे के पीछे की कहानी

ओटीटी की फेमस सीरीज मिर्जापुर के अब तक 2 सीजन आ चुके हैं। अब इस सीरीज के तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। मिर्जापुर को दर्शकों ने बेहद पसंद किया है। मिर्जापुर की गोलू यानी की श्वेता त्रिपाठी ने इस सीरीज में बेहतरीन काम किया है। उनके किरदार को लोगों का काफी प्यार मिला है। हाल ही में श्वेता त्रिपाठी ने दैनिक जागरण से बातचीत में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी कुछ बताया है। श्वेता का कहना है कि अपनी बेहतरी के लिए खुद को चुनौती देते रहना बहुत जरूरी है। श्वेता ने इस साल खुद को 365 दिन फिट रहने के लिए फिटनेस की राह पकड़ी है।

बिना वर्कआउट के नहीं रहतीं श्वेता

श्वेता एक दिन भी बिना वर्कआउट के नहीं रहती हैं। फिटनेस के लिए उनके पति चैतन्य शर्मा उन्हें जिम जाने के लिए काफी इंसपायर करते हैं। श्वेता कहती हैं कि मेरे पति हफ्ते में पांच दिन वर्कआउट करते हैं। उन्होंने ही मुझसे कहा कि तुम्हें फिटनेस की ओर जाना चाहिए। मेरे पापा मुझसे दो सवाल पूछते हैं कि किताब कौन-सी पढ़ रही हो और एक्सरसाइज की या नहीं। मुझे लगता है कि ये बेस्ट सवाल है। मेंटल और फिजिकल फिटनेस एक साथ चलते हैं। जब मैं जिम जाती हूं, तो उसके बाद मुझे लगता है कि मैं कुछ भी कर सकती हूं। श्वेता लगातार सीरियस रोल कर रही हैं।

मिर्जापुर 3 में फिर नजर आएंगी गोलू

आने वाले दिनों में श्वेता त्रिपाठी एक बार फिर ‘मिर्जापुर 3’ में गोलू के किरदार में नजर आने वाली हैं। इस पर जब श्वेता से सवाल किया जाता है कि क्या इन सीरियस किरदार को निभाने के बाद उनसे बाहर निकलना कठिन होता है। इस पर श्वेता कहती हैं कि यह बात सच है। हम एक्टर्स किसी रोल में बस जाना तो जानते हैं। लेकिन बाहर निकलने की समझ अब धीरे-धीरे आ रही है। पहले लोग इस बारे में बात नहीं करते थे। मैंने कुछ दिन पहले हाॅलीवुड एक्टर्स का इंटरव्यू देखा था, जिसमें पहले पांच मिनट इसी पर बात की जा रही थी कि सीरियस कैरेक्टर को निभाने के बाद आप घर पर हाहा हीही नहीं कर सकते हैं। लोगों को कैमरे के पीछे की कहानी पता नहीं चलती है। गंभीर किरदार एक्टर को निचोड़ लेता है।

वहीं, ‘मिर्जापुर 3’ की शूटिंग काफी पहले से शुरू हो गई है। सीरीज की ऑफिशियल रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आई है, लेकिन जल्द ही मेकर्स इसकी अनाउंसमेंट कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button