ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

तमिल एक्टर पवन का कार्डियक अरेस्ट से निधन, महज 25 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

कार्डियक अरेस्ट इन दिनों बहुत से लोगों की जान का दुश्मन बन रहा है। अब तक कई सेलिब्रेटीज भी इसके चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। अब हाल ही में एक और स्टार की कार्डियक अरेस्ट के कारण मौत हो गई है। हिंदी और तमिल के कई सीरियल्स में काम कर चुके टीवी एक्टर पवन का निधन हो गया है। एक्टर की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है, जिससे उनके करीबियों और फैंस को बड़ा झटका लगा है।

तमिल और हिंदी के कई सीरियल में काम कर चुके पवन महज 25 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। एक्टर को शुक्रवार, 18 अगस्त को अचानक दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। पवन की मौत मुंबई स्थित उनके घर में हुई है।

बता दें, पवन कर्नाटक के मांड्या जिले के रहने वाले थे। कथित तौर पर, पवन का शव मुंबई से उनके पैतृक स्थान मांड्या लाया जाएगा, जहां परिवार के सदस्यों द्वारा उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पवन की मौत से न सिर्फ फिल्म और टीवी इंडस्ट्री बल्कि उनके फैंस और नेताओं में भी शोक की लहर है। मांड्या विधायक एचटी मंजू, पूर्व विधायक केबी चंद्रशेखर, पूर्व मंत्री केसी नारायण गौड़ा, पूर्व विधायक बी प्रकाश, टीएपीसीएमएस के अध्यक्ष बीएल देवराजू, कांग्रेस नेता बुकानाकेरे विजया रामेगौड़ा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बी नागेंद्र कुमार, जेडीएस नेता अक्कीहेब्बालू रघु, युवा जनता दल के राज्य महासचिव कुरुबाहल्ली नागेश और कई अन्य लोगों ने पवन की मौत पर शोक व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button