ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

पड़ोसी ही बने पड़ोसी की जान के दुश्मन, विवाद में पीट-पीटकर ले ली दंपत्ति की जान

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां जिले में पड़ोसियों द्वारा कथित तौर पर लोहे की छड़ों और लाठियों से हमला किए जाने के बाद एक दंपत्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान अब्बास के रूप में की गई है और उसकी पत्नी की पहचान कमरुल निशा के रूप में हुई है।

सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना शुक्रवार को हरगांव पीएस सीमा के तहत राजेयपुर गांव में हुई। सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। अधिकारियों ने कहा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सीतापुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) चक्रेश मिश्रा ने कहा कि हमले में दंपति की मौके पर ही मौत हो गई और सभी आरोपी भाग गए।

संबंधित धाराओं के तहत दर्ज कर लिया गया है मामला
एसपी मिश्रा ने बताया कि कुछ साल पहले अब्बास का बेटा अपने पड़ोसी परिवार की एक लड़की के साथ भाग गया था और उसी पर विवाद के कारण शुक्रवार को घटना हुई। इसमें मामला दर्ज किया गया था और अब्बास के बेटे को जेल भेज दिया गया था। जब अब्बास का बेटा कुछ दिन पहले जेल से रिहा हुआ, तो परिवारों के बीच फिर से विवाद हो गया। उन्होंने कहा कि संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी व्यक्तियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button