देश
अमरनाथ में बड़ा हादसा: 300 फीट गहरी खाई में गिरने से शख्स की मौत
जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ में एक हादसा हो गया है। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, यहां 300 फीट गहरी खाई में शख्स गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान बिहार के रोहतास जिले के तुंबा गांव के विजय कुमार शाह के रुप में हुई।
जानकारी के अनुसार मृतक विजय कुमार पवित्र अमरनाथ गुफा दर्शन के लिए गया था। लौटते वक्त कालीमाता के पास वो फिसल गए और 300 फीट नीचे गिर गए। तीर्थयात्री को माउंटेन रेस्क्यू टीम और सेना ने संयुक्त रूप से बचाया, लेकिन बाद में उनकी मृत्यु हो गई। ताजा अपडेट्स के लिए बने रहिए आईबीसी24 के साथ।




