ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

गदर 2 में इस सीन को देख क्रेजी हुए ऑडियंस हॉल में खूब बज रही तालियां

 बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 ने तहलका मचा रखा है। फिल्म ने ऐसा रंग जमाया कि दर्शकों की जुबान पर बस गदर का नाम है। मूवी को रिलीज हुए 7 दिन हुए हैं और 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। गदर 2 के गानों और सीन पर सिनेमा हॉल में खूब तालियां और सीटियां बज रही हैं, लेकिन एक सीन सबसे ज्यादा चर्चा में है। जिससे देखकर लोग अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पा रहे, वो सीन हैंडपंप का है।

आइकॉनिक है हैंड पंप उखाड़ने वाला सीन

वैसे तो गदर 2 कई मायनों में स्पेशल है। जब 22 साल पहले रिलीज गदर: एक प्रेम कथा में तारा सिंह ने पाकिस्तान में जाकर हैंड पंप उखाड़ा था, तो दर्शन उनके कायल हो गए थे। फिल्म का ये आइकॉनिक सीन बन गया। इस कारण इसे गदर 2 में अलग अंदाज में शामिल किया गया।

कार्तिक आर्यन ने शेयर किया क्लिप

गदर 2 में इस सीन को हटके बनाया गया है। सनी देओल के हैंड पंप को देखते ही पाकिस्तानी भाग जाते हैं, क्योंकि उन्हें हैंड पंप का पुराना किस्सा याद आ जाता है। एक्टर कार्तिक आर्यन ने खुद इस सीन का क्लिप शेयर की है। जिसमें ऑडियंस की दीवानगी साफ नजर आती है।

गदर 2 का 7 दिन का कलेक्शन

पहले दिन- 40.1 करोड़

दूसरे दिन- 43.08 करोड़

तीसरे दिन- 51.7 करोड़

चौथे दिन- 39 करोड़

पांचवें दिन- 55.5 करोड़

छठे दिन- 34.50 करोड़

सातवें दिन- 22 करोड़

इन फिल्मों के बीच टक्कर

फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ साल 2001 में रिलीज हुई थी। तब आमिर खान की ‘लगान’ भी रिलीज हुई थी। उस वक्त ‘गदर’ और ‘लगान’ दोनों का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हुआ था। इस बार फिल्म ‘गदर 2’, ‘ओएमजी 2’ और ‘जेलर’ आमने-सामने हैं।

Related Articles

Back to top button