ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

‘BJP गठबंधन को धूल चटायेगा इंडिया गठबंधन’ अखिलेश यादव का बड़ा बयान

फतेहपुर: पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) सुप्रीमो अखिलेश यादव ने आज यहां चिंतन शिविर के समापन के बाद कहा कि इंडिया गठबंधन आगामी लोक सभा चुनाव में भाजपा गठबंधन को धूल चटायेगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और सूबे के मुख्यमंत्री को जनता मंहगाई बेरोजगारी अपराध मंहगी शिक्षा का जवाब अपने वोटों से देगी। भाजपाई सत्ता के मद में इतना चूर हैं कि उन्हें गांव की गरीबी और बदहाली नजर नहीं आती है। सूबे में छुटटा साड़ों का आंतक देखते बनता है। दो दिवसीय सपा के चिंतन शिविर के समापन के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा ‘‘ भाजपा को कैसे हराना है यह इंडिया गठबंधन के पास सूत्र हैं। और उन्हीें सूत्रों से भाजपा को जवाब दिया जायेगा।”

लोक जागरण अभियान शिविर में कार्यकर्ताओं को उन्होंने नये अदांज में संदेश दिया और कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव ‘ करो और मरो’ की नीति से लड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि सीएजी की रिपोर्ट को आखिर पत्रकारों ने अब तक क्यो उजागर नहीं किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के मनमाने रवैये और पत्रकारों की चुप्पी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने भाईचारे को जिस तरह से चोट पहुंचायी है उससे पूरा हिन्दुस्तान की जनता बाखूबी देख रही है। इससे पहले कभी भी हिन्दू मुस्लिम सिक्ख इसाई के बीच में इस तरह की खाईं कभी नहीं पैदा की गयी। देश के प्रधानमंत्री ने इस बार लाल किले से जो दावा किया है। अगली बार फिर मैं यहां से झंडारोहण करूंगा पूर्णतया धोखा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर विकास और विनाश देखना है तो सूबे के मुख्यमंत्री बिना सूचना के किसी गांव चले जांय और अपने छूुटटा जानवरों से विनाश रूपी फसल देख लें। किसानों का हाल जान लें। किसान रात दिन अपनी फसल को बचाने के लिए अब पहरेदार बन गया है। न वह रात सोता है और न दि नही सोता है। चिंतन शिविर में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह ने शिरकत की। यह पहला मौका था जब अखिलेश यादव उन नेताओं के घर गये और वहां जाकर अकेले में 2024 के लोक सभा चुनाव में प्रत्याशियों केी उम्मीदवरी पर चर्चा की।

Related Articles

Back to top button