ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

गुलाम नबी आजाद के बयान पर महबूबा मुफ्ती की तीखी प्रतिक्रिया कहा – और पीछे बंदरों तक चले जाएं आजाद

जम्मू कश्मीर की पार्टी पीडीपी की चीफ महबूबा मुफ्ती ने गुलाम नबी आजाद के एक बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। गुलाम नबी आजाद ने एक जनसभा में कहा था कि इस देश में पैदा होनेवाले सभी पहले हिन्दू थे। बाद में वे मुस्लिम बने। इस पर महबूबा मुफ्ती ने कहा कि बेहतर होगा गुलाम नबी आजाद पूर्वजों के इतिहास में थोड़ा और पीछे चले जाएं और बंदरों तक पहुंच जाएं।

गुलाम नबी आजाद ने क्या कहा था?

सोशल मीडिया पर गुलाम नबी आजाद का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो के मुताबिक 9 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के डोडा में भाषण देने पहुंचे आजाद ने कहा कि इस्लाम लगभग 1500 साल पहले उभरा, जबकि हिंदू धर्म अत्यंत प्राचीन है। कश्मीर में 600 साल पहले सिर्फ कश्मीरी पंडित थे। फिर कई लोग कनवर्ट होकर मुसलमान बन गए। उन्होंने कहा कि चाहे हिंदू, मुस्लिम, राजपूत, ब्राह्मण, दलित, कश्मीरी या गुज्जर हों हम सभी इस मातृभूमि का हिस्सा हैं। हमारी जड़ें इस भूमि में हैं।

खुद दी थी राम की दुहाई

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की नेता महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को खुद भगवान राम और उनकी रीतियों की रघुवंश का जिक्र किया था। सुप्रीम कोर्ट में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने का संबंधी मामले पर उन्होंने कहा कि हमें अभी भी इस देश के सुप्रीम कोर्ट पर कुछ भरोसा है। मैं उनसे अपील करना चाहती हूं कि देश ‘रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाए’ के सिद्धांत पर विश्वास करता है। इस देश को बहुसंख्यकवाद पर नहीं चलाया जा सकता। यह देश संविधान के अनुसार चलेगा।

Related Articles

Back to top button