ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

MP में सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हर 50 परिवार पर होगा जनसेवा मित्र सीएम शिवराज ने कहा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि जनसेवा मित्रों की तादाद बढ़ाई जाएगी ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ भरपूर तरीके से मिल सके। स्वतंत्रता दिवस भाषण में सीएम ने प्रदेश के हर 50 परिवार पर एक जनसेवा मित्र तैनात करने की बात कही। सीएम ने प्रदेश के हर 50 परिवार पर एक जनसेवा मित्र तैनात करने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनता के बीच सेतु का काम करने वाले यह जनसेवा मित्र हर आम इंसान तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सहयोग करेंगे।

संख्या 3 लाख से ज्यादा पहुंचेगी

सीएम शिवराज ने स्पष्ट किया कि देखरेख या चिंता के मायने किसी परिवार के बीमार को स्वास्थ्य योजना का लाभ दिलाने से लेकर लोगों को राशन दिलाने तक की जिम्मेदारी पूरी करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में प्रदेश में इन जनसेवा मित्रों की संख्या 3 लाख से ज्यादा पहुंचेगी। ये सरकारी नौकरी नहीं, लेकिन इससे जनता को सहायता पहुंचाने का सुकून युवाओं को मिलेगा। अगर कोई व्यक्ति किसी वजह से राशन लेने नहीं जा सकता है तो यह जनसेवा मित्र उन्हें घर-घर तक राशन पहुंचाने में भी मदद करेंगे।

गुड गवर्नेंस के क्षेत्र में मध्‍यप्रदेश

साइबर तहसील, लोक सेवा गारंटी कानून का प्रभावी क्रियान्‍वयन, जन सुनवाई, सीएम हेल्‍पलाईन, समाधान ऑनलाईन, समाधान एक दिन, डायरेक्‍ट बेनिफिट ट्रान्‍सफर और सीएम जनसेवा योजना जैसे नवाचारों ने मध्‍यप्रदेश को गुड गवर्नेंस के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्‍यों की पंक्ति में लाकर खड़ा कर दिया है। मुख्‍यमंत्री सामुदायिक युवा नेतृत्‍व विकास कार्यक्रम, चीफ मिनिस्‍टर्स यंग प्रोफेशनल्‍स फॉर डेवलपमेंट प्रोग्राम, पेसा समन्‍वयक और मुख्‍यमंत्री जनसेवा मित्र के रूप में कार्य जैसे बड़े कार्यक्रमों के माध्‍यम से राज्‍य सरकार युवाओं को जनकल्‍याण के कार्यों में सरकार का साझेदार बना रही है।

जनभागीदारी भी सुनिश्चित की गई

सीएम ने कहा कि प्रदेश में विकास की एक नई तहरीर लिखी गई है। लेकिन यह काम सरकार ने अकेले नहीं किया बल्कि इसमें जनभागीदारी भी सुनिश्चित की गई है।

Related Articles

Back to top button