ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

गदर 2 को टक्कर दे रही है अक्षय की ओएमजी 2 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म

अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘ओह माय गाॅड 2’ बाॅक्स ऑफिस पर लगातार आगे बढ़ रही है। फिल्म अपने हिसाब से काफी अच्छा कलेक्शन कर रही है। वहीं, बुधवार को फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है, लेकिन फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। 11 अगस्त को दो बड़ी फिल्में ‘गदर 2’ और ‘ओएमजी 2’ एक साथ रिलीज हुई थी। दोनों ही फिल्मों को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज देखने को मिला है। हालांकि, ‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई कर रही है। ‘ओएमजी 2’ को भी दर्शकों का अच्छा प्यार मिल रहा है।

ओएमजी 2 को मिला दर्शकों का प्यार

गदर 2 के साथ अक्षय को अपनी फिल्म रिलीज करना भारी पड़ गया है। लेकिन फिर भी ‘ओह माय गाॅड 2’ अच्छी कमाई कर रही है। ‘ओएमजी 2’ को रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो चुके हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर 10.20 करोड़ का कलेक्शन करते हुए शुरुआत की थी। इसके बाद फिल्म के कलेक्शन में उछाल देखने को मिला है। फिल्म ने दूसरे दिन 15 और तीसरे दिन 17 करोड़ का कलेक्शन किया। ‘ओएमजी 2’ ने पहले वीकेंड पर 43.11 करोड़ की कमाई की। मंडे टेस्ट में फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखने को मिली। फिर भी अक्षय कुमार की इस फिल्म ने ठीक-ठाक बिजनेस किया।

जल्द ही 100 करोड़ क्लब में होगी शामिल

15 अगस्त को फिल्म के बिजनेस में फिर बढ़ोतरी देखने को मिली। अब ‘ओएमजी 2’ का बुधवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है। ‘ओएमजी 2’ के 16 अगस्त के बिजनेस में भारी गिरावट देखने को मिली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने 6 दिनों में अब तक सबसे कम कलेक्शन किया है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, ओएमजी 2 ने बुधवार को 7.75 करोड़ का नेट बिजनेस किया। साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 80.02 करोड़ हो गया है। फिल्म धीरे-धीरे 100 करोड़ क्लब की ओर पहुंच रही है। आने वाले वीकेंड पर ‘ओएमजी 2’ के 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की उम्मीद की जा रही है।

Related Articles

Back to top button