ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में रहस्यमय विस्फोट, दो घायल

जम्मू| जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बुधवार देर शाम एक ‘रहस्यमय विस्फोट’ में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि उधमपुर के डोमैल चौक में एक खड़ी बस में रहस्यमय विस्फोट में दो लोग घायल हो गए।

पुलिस ने कहा, “दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान उधमपुर में यह दूसरा ऐसा विस्फोट है।”

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस एक पेट्रोल पंप के पास खड़ी थी और विस्फोट के समय खाली थी। विस्फोट इतना जोरदार था कि बस की छत क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि आसपास के कई वाहनों के शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गए।

विस्फोट की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया।

पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button