ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

विश्वकर्मा जयंती पर नई योजना की पीएम की घोषणा से मप्र व छत्तीसगढ़ पर पड़ेगा व्यापक असर

भोपाल(राज्य ब्यूरो)। पांच राज्यों (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना) में ढाई माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत के लिए भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ रही है। मध्य प्रदेश में जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हर वर्ग के लिए पिटारा खोल दिया है। नित नई घोषणाएं की जा रही हैं, वहीं केंद्र की भाजपा सरकार भी जोर लगा रही है। स्वतंत्रता दिवस पर देश की जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्वकर्मा जयंती (17 सितंबर) पर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए नई योजना शुरू करने की घोषणा की है।

यह केवल घोषणा नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश के 50.9 प्रतिशत, राजस्थान 52 प्रतिशत और छत्तीसगढ़ में 41 प्रतिशत ओबीसी जातियों को साधने का प्रयास है। बता दें कि इसी दिन प्रधानमंत्री का जन्मदिन भी है। मध्य प्रदेश में भाजपा, तो राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकारें हैं। तीनों राज्यों की सरकारें अपने-अपने स्तर पर चुनावी जमावट में जुटी हैं। इन राज्यों में ओबीसी निर्णायक भूमिका में रहते हैं। वहीं प्रदेश की अधिकतर लोकसभा सीट पर ओबीसी जातियां करीब 40-50 प्रतिशत तक हैं। सितंबर में इस योजना को प्रारंभ करके केंद्र सरकार राज्यों में भाजपा की सरकार बनाने का रास्ता को प्रशस्त करेगी ही, लोकसभा चुनाव का रास्ता भी तैयार करेगी।

Related Articles

Back to top button