ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

नूंह हिंसा मामले में बिट्टू बजरंगी गिरफ्तार भड़काऊ बयान का है आरोप

हरियाणा पुलिस ने नूंह में हिंसा भड़काने के मामले में बिट्टू बजरंगी को गिरफ्तार कर लिया है। गौ रक्षक बजरंग दल के फरीदाबाद इकाई के प्रमुख बिट्टू बजरंगी पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। नूंह में हुई हिंसा वाले दिन के उसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। फरीदाबाद पुलिस ने बताया कि पूछताछ के बाद बिट्टू बजरंगी को गिरफ्तार कर लिया गया है। नूंह सदर थाना में उसके साथ ही 15-20 लोगों के खिलाफ अवैध हथियार कानून और आईपीसी की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसने नूंह में एख महिला पुलिस अधिकारी के सामने हथियार लहराये थे और नारेबाजी की थी।

कैसे शुरु हुई हिंसा?

दरअसल, 31 जुलाई को विश्व हिंदू परिषद यात्रा पर पथराव होने के बाद नूंह में हिंसा शुरू हुई थी। आरोप है कि वीडियो में बजरंगी ने मेवात के मुस्लिमों से कहा था कि मैं ससुराल आ रहा हूं, अपने जीजा का स्वागत नहीं करोगे क्या? इन्हीं वीडियो की वजह से नूंह के स्थानीय लोग भड़क गये और पत्थरबाजी की। बाद में इस हिंसा की आग गुरुग्राम सहित कई आसपास के इलाकों में भी फैल गई थी। इसमें दो होम गार्ड और एक इमाम सहित छह लोगों की जान चली गई थी। उसके बाद स्थिति इतनी खराब हो गई कि अभी तक नूंह में तनाव का माहौल है और पूरी तरह कर्फ्यू हटाया नहीं जा सका है।

Related Articles

Back to top button