ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

व्यक्ति के पेट में मिले 63 चम्मच

 मुजफ्फरनगर| एक विचित्र घटना में, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक व्यक्ति का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों को उसके पेट में 63 चम्मच मिले। 32 वर्षीय विजय कुमार ने पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन करवाया।

सर्जरी के बाद ठीक होने के लिए आईसीयू में भर्ती मरीज ने डॉक्टरों से कहा कि उसे एक नशामुक्ति केंद्र में चम्मच ‘खाने’ के लिए मजबूर किया गया था।

मरीज के भतीजे अजय चौधरी के मुताबिक, “हम अपने चाचा को यहां एक निजी अस्पताल में लाए थे क्योंकि उन्होंने पेट में तेज दर्द की शिकायत की थी और उनके पेट में कई चम्मच होने का पता चला। हमने उन्हें एक साल पहले एक नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था, जहां ऐसा लगता है कि उन्हें इन चम्मचों का सेवन करने के लिए मजबूर किया गया था।”

विजय का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर राकेश खुराना ने कहा, “उसे 15 दिन पहले मेरे पास लाया गया था और एक्स-रे में हमें उसके पेट और बड़ी आंत में कुछ धातु मिली थी। जब मैंने मरीज से पूछा तो उसने चम्मचों के बारे में बताया। दो घंटे तक ऑपरेशन चला। हमने पहले कभी इस तरह का ऑपरेशना नहीं किया है।”

फिलहाल इस मामले में पुलिस में कोई तहरीर नहीं दी गई है।

डॉक्टरों ने कहा कि वे निश्चित रूप से नहीं कह सकते कि मरीज ने इन चम्मचों का सेवन कब किया।

Related Articles

Back to top button